फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of neighbor and daughter made from CCTV camera of the house, case on two

Chandigarh News: घर के सीसीटीवी कैमरे से बनाया पड़ोसी और बेटी का वीडियो, दो पर केस

Mon, 12 Jun 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Video of neighbor and daughter made from CCTV camera of the house, case on two
खरड़ कुराली। गांव रुड़की पुख्ता में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पड़ोसी और उसकी बेटी का नहाते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह और हरजोत सिंह दोनों निवासी गांव रुड़की पुख्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरजंट सिंह निवासी गांव रुड़की पुख्ता ने दी शिकायत में बताया कि उसका उक्त आरोपियों के साथ जमीन का केस चलता है। वह हर समय उससे झगड़ा करने के लिए तैयार रहते हैं। 19 मई को उन्होंने उसके घर के सामने पंचायत द्वारा डाले सीवरेज के पाइप तोड़ दिए। इस कारण सारा गंदा पानी उसके गेट के आगे से निकलने लगा। इस संबंधी गांव के सरपंच को बताया तो उन्होंने फैसला करवा दिया। इसके बाद 23 मई को उन्होंने साजिशन अपने घर का कैमरा उसके आंगन की तरफ कर दिया। इसके बाद आंगन में नहाते हुए उसकी और उसकी बेटी का वीडियो बनाकर बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बारे में उसे जब पता लगा तो उन्होंने इस संबंध में उक्त आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed