{"_id":"61c0cc86cf7395016736512f","slug":"video-of-a-young-man-resembling-the-accused-of-sacrilege-went-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला: बेअदबी के आरोपी से मिलते जुलते युवक का वीडियो वायरल, एसएसपी बोले- जांच कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला: बेअदबी के आरोपी से मिलते जुलते युवक का वीडियो वायरल, एसएसपी बोले- जांच कराएंगे
Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिखने वाला युवक बेअदबी के मृतक आरोपी से मिलता-जुलता दिख रहा है। कपूरथला पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखने वाला युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेअदबी की घटना से गर्माए हुए माहौल के बीच एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो उसी युवक का बताया जा रहा है, जिसकी निजामपुर गुरुद्वारे में बेअदबी के आरोप में पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। वीडियो में दिख रहे युवक ने वैसे ही कपड़े पहने हैं, जैसे मृतक के शरीर पर थे। वीडियो शनिवार की सुबह करीब आठ बजे का बताया जा रहा है, जिसे कांजली रोड स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने आने वाली किसी युवती ने शूट किया है।
विज्ञापन
जिम के संचालक हरविंदर सिंह ने बताया कि युवक मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था। 19 सेकेंड के वीडियो में युवती कहती है-तुम कृष्ण बने हो। मैं तुम्हारी वीडियो बना रही हूं। इसके बाद युवक वहां से चला जाता है। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। युवक के कपड़े मृतक के शरीर पर मिले कपड़ों से मेल खाते हैं। यदि वीडियो में दिखने वाला युवक वही पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बेअदबी मामले में सीमापार से रची गई साजिश: जाखड़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के मौजूदा चेयरमैन सुनील जाखड़ का मानना है कि सीमा पार से पंजाब में गड़बड़ी की साजिश हो रही है। उन्होंने बेअदबी के मामलों के लिए सीमा पार से साजिश रचे जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने एक बयान में कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी भी पार्टी की ऐसी घटिया मानसिकता नहीं हो सकती। जाखड़ ने कहा- मैं इन घटनाओं की निंदा करता हूं। मेरी अपील है कि ऐसे वक्त में हमें शांत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी लेकिन ऐसी कोशिशें जरूर हो सकती हैं। आरोपी के पकड़े जाने पर उसे सजा देने के बजाय उन्हें जांच के लिए सौंपना चाहिए। इससे हम इसकी जड़ तक पहुंच सकेंगे और प्रभावी एक्शन लिया जा सकेगा।
बेअदबी करने वाले को फांसी दें: सिद्धू
उधर, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने बेअदबी के मामले में दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेअदबी करने वालों को सबके सामने फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेअदबी चाहे गीता या कुरान की हो या श्री गुरु ग्रंथ साहिब की, आरोपियों को यही सजा मिलनी चाहिए।
बेअदबी व दोषियों की हत्या पर पंजाब सरकार को नोटिस
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब में श्री हरमंदिर साहिब और कपूरथला जिले के एक गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी और कथित दोषियों को गुस्साई संगत द्वारा मार डाले जाने की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने पूरे मामले में पंजाब के मुख्य सचिव से 26 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है।