फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vicious stepfather to 10 years in prison

दुराचारी सौतेले बाप को 10 साल कैद

Tue, 30 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ जगाधरी।
ब्यूरा/अमर उजाला/ जगाधरी। Updated Tue, 30 Sep 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुराचार करने के दोषी सौतेले बाप को कोर्ट ने 10 साल कैद और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश रितु गर्ग की कोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट में करीब सात महीने तक चली सुनवाई के दौरान दर्जन भर लोगों की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन


बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई
सात जनवरी को जगाधरी शहर पुलिस ने बाल संरक्षण अधिकारी रीचा की शिकायत पर दुर्गा गार्डन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया था। इस पर आरोप था कि उसने अपनी सौतेली बच्ची के साथ दुराचार किया है। पुलिस को दी शिकायत में बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी ने दो अनाथ बच्चों को अपने पास रखा हुआ है और उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बाल संरक्षण अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उस जगह का दौरा किया। उन्हें पता चला कि वहां किराए पर तीन परिवार रहते हैं। एक महिला, जिसके स्वयं के तीन बच्चे हैं, वह पीड़ित बच्ची और उसके भाई का पालन पोषण कर रही है। इसकी एवज में वह हर महीने बच्ची के पिता से पालन पोषण का खर्च लेती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम सदस्य बच्ची को बाल कुंज ले गए। तीन जनवरी को बाल कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसके उपरांत बच्ची का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची से सेक्सुअल एब्यूज हुआ है।
 
बाल संरक्षण समिति ने बच्ची की काउंसिलिंग करवाने का निर्णय लिया। जब बच्ची की काउंसिलिंग की गई, तो उसने बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसका यौन शोषण किया है। इसके उपरांत मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाल संरक्षण अधिकारी रीचा की शिकायत पर दुर्गा गार्डन निवासी मुन्ना के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने 9 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया। 10 जनवरी को पुलिस ने मुन्ना को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


इसके बाद मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हो गई। कोर्ट में करीब सात महीने तक चली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश रीतु गर्ग ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed