शर्मनाक! ऑपरेशन थियेटर में लेडी डॉक्टर्स का MMS बनाता था वो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के फीमेल चेंजिग रूम में मोबाइल के कैमरे से महिला डॉक्टरों का बनता था एमएमएस। इस सनसनीखेज वारदात को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के फीमेल चेंजिग रूम में अंजाम दिया जाता था।
एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट की एक डॉक्टर ने इस कैमरे को पकड़ा। जांच में पता चला कि ठेके पर काम कर रहे एक सफाई कर्मचारी ने लाउंड्री बैग में छेद कर यह मोबाइल कैमरा फिट किया था और इसमें दो घंटे की रिकार्डिंग थी।
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मोबाइल को जांच के लिए सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (सीएफएसएल) भेज दिया गया है।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज के सी ब्लॉक में दूसरे तल पर ओटी का फीमेल चेंजिग रूम है। शनिवार शाम साढ़े छह बजे ऑपरेशन खत्म होने के बाद लेडी डॉक्टर गाउन चेंज करने गई।
इस दौरान पाया कि लाउंड्री बैग में सुराग कर उसमें मोबाइल कैमरा फिट किया गया है और रिकार्डिंग चल रही है। उन्होंने अपने डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी और फिर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट व डायरेक्टर को सूचना दी गई।
कैमरा फिट करते समय कैद हुआ अपना चेहरा
आरोपी जब लाउंड्री बैग में कैमरे को फिट कर रहा था, तब भी कैमरा ऑन था। इसलिए उसका चेहरा भी कैमरे में कैद हो गया। इससे आरोपी की पहचान सफाई कर्मचारी 21 वर्षीय निर्मल लाल के रूप में हुई।
वह हैंडीकैप है। रात करीब दस बजे पुलिस ने निर्मल लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 सी (कपड़े बदलते वक्त महिला का फोटो खींचना) व 511 (अपराध करने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने रामदरबार में घर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
सात साल से था जीएमसीएच में: सूत्रों ने बताया कि निर्मल सात साल से इस हॉस्पिटल में काम कर रहा है और दो साल से ऑपरेशन थिएटर में उसकी ड्यूटी लगी थी।
प्रो. अतुल सचदेवा, डायरेक्टर प्रिंसिपल, जीएमसीएच-32 ने बताया कि यह मामला गंभीर है। इसकी डिपार्टमेंटल इनक्वायरी भी की जा रही है।