फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vice President will come to Chandigarh on 20th, city declared no flying zone

Chandigarh News: उप राष्ट्रपति 20 को चंडीगढ़ आएंगे, शहर नो फ्लाइंग जोन घोषित

Thu, 18 May 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vice President will come to Chandigarh on 20th, city declared no flying zone
चंडीगढ़। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 मई को शहर आ रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। उप राष्ट्रपति शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ये आदेश दिए। आदेश के मुताबिक आतंकी हमलों के खतरे के मद्देनजर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर में ड्रोन और यूएवी उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश 19 से 21 मई 2023 तक लागू रहेंगे। आदेशों के उल्लंघन पर आईपीसी 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त के ये आदेश सुरक्षा एजेंसियों जैसे पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स, एसपीजी और वायुसेना आदि पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed