फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vice president of india dr. hamid ansari advice to peime minister narendra modi about education

उपराष्ट्रपति ने PM मोदी को दी एक नसीहत, मान लें तो देश के नौजवानों का भला होगा

Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
vice president of india dr. hamid ansari advice to peime minister narendra modi about education
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार को नसीहत दी है। अगर इसे मान लिया जाए तो देश के नौजवानों का भविष्य अंधकारमय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता को संकीर्ण विचारों के आधार पर चुनौती दी जा रही है और उसे जनहित में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों को मुक्त क्षेत्र और उदार मूल्यों के नवीनीकरण के स्रोत के रूप में पोषित करने की जरूरत है ताकि सामाजिक गतिशीलता और समानता का मार्ग प्रशस्त हो सके। उपराष्ट्रपति शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के 66वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में उन्होंने 1088 लोगों को डिग्रियां बांटीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार सभी को है। हक के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन भी जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध के लिए नए संसाधन की जरूरत

vice president of india dr. hamid ansari advice to peime minister narendra modi about education
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
अंसारी ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शोध के लिए नए संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। अगर ये उपलब्ध होंगे तो सामाजिक गतिशीलता और समानता का मार्ग बनेगा। उन्होंने इशारों में हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हायर एजुकेशन का उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स के मन में नया जानने की इच्छा होनी चाहिए। उनमें सवाल पूछे जाने की तार्किक क्षमता का विकास किया जाना चाहिए। इससे शोध के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी आगे जाएगी।

डिस्कशन की आजादी सबको
इस दौरान उन्होंने रबींद्रनाथ टैगोर और भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि डिस्कशन की आजादी सबको है। अगर सही डिस्कशन नहीं होगा तो शोध कार्य बेहतरीन नहीं होंगे। यह यूनिवर्सिटी की जिम्मेवारी होनी चाहिए कि वह तार्किक मुद्दों पर विद्यार्थियों को सवाल पूछने के लिए तैयार करे।

हिंसा होने पर विश्वविद्यालय खामोश न रहें

vice president of india dr. hamid ansari advice to peime minister narendra modi about education
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
उपराष्ट्रपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी को चुप नहीं रहना चाहिए। किसी के दृष्टिकोण को अपनाने के लिए कोई मजबूर नहीं है। किसी गैरकानूनी आचरण या हिंसा होने पर विश्वविद्यालय को खामोश नहीं रहना चाहिए।

न ही उसके शिक्षकों या छात्रों को किसी दृष्टिकोण विशेष का समर्थन या खंडन करने के लिए प्रभावित करना चाहिए। विश्वविद्यालयों को अपनी सैद्धांतिक अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हर कानूनी तरीका अपनाना चाहिए। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने हाल ही में दिल्ली में हुई रामजस कालेज की घटना की ओर इशारा किया।

इस मौके पर बीजेपी सांसद मुरली मनोहर जोशी को डी लिट की उपाधि से नवाजा गया। इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पीयू के वीसी अरुण कुमार ग्रोवर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed