{"_id":"64692b54ab9847cd81000c4f","slug":"vice-president-indicated-pu-senate-reform-asked-for-suggestions-chandigarh-news-c-16-pkl1043-145767-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उपराष्ट्रपति ने पीयू सीनेट रिफॉर्म का दिया संकेत, मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उपराष्ट्रपति ने पीयू सीनेट रिफॉर्म का दिया संकेत, मांगे सुझाव
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कन्वोकेशन से पहले सीनेट सदस्यों और बाद में सिंडिकेट, स्टूडेंट काउंसिल, पुटा और पुसा के सदस्यों के साथ बैठक की। सभी एसोसिएशन के सदस्यों से पीयू के बारे में प्रतिक्रिया ली। सीनेट के साथ बैठक के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सीनेट में अधिक सदस्य होने पर सवाल उठाया। ग्रेजुएट कांस्टीट्यूंशी में सदस्यों की संख्या कम करने और सीनेट रिफॉर्म करने के लिए सीनेट के सदस्यों से सुझाव मांगे। सीनेट सदस्यों के साथ बैठक में वीसी प्रो. रेणु विग के काम की सराहना की और पीयू की बेहतरी के लिए उनका सहयोग करने के लिए कहा।
बैठक के दौरान सीनेट और सिंडिकेट के सदस्यों ने केंद्र सरकार से अधिक फंड की मांग की। साथ ही सीनेट और सिंडिकेट सदस्यों ने बैठक में पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलवाने, डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने, पीयू में आउटसोर्स भर्ती को बंद करने, कांस्टीट्यूएट कॉलेजों के अकादमिक और प्रशासनिक स्तर पर खराब प्रदर्शन पर चर्चा की। बैठक में कहा कि उन्होंने सभी सीनेट और सिंडिकेट सदस्यों की प्रोफाइल पढ़ी है, दोनों बॉडी के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर तुर्जबा रखते हैं। सीनेटरों के साथ ग्रुप फोटो भी की गई। इसके साथ ही पीयू स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों के साथ भी फोटो की। पुटा के सदस्यों ने बैठक में शिक्षकों के लिए यूजीसी के अनुसार रिवाइज्ड पे स्केल लागू करने के लिए ग्रांट जारी करने और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने के लिए मांग की।
काउंसिल ने शिक्षकों और सिक्योरिटी की नियमित भर्ती की रखी मांग
पीयू स्टूडेंट काउंसिल के साथ बैठक में अध्यक्ष आयुष, उपाध्यक्ष हर्षदीप, महासचिव प्रवेश और संयुक्त सचिव मनीष शामिल हुए। काउंसिल ने बैठक में नियमित शिक्षक और सिक्योरिटी स्टाफ की भर्ती की मांग रखी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाने, हॉस्टलों का रिनोवेशन, छात्रों को पीयू में स्टार्ट-अप के लिए स्थान उपलब्ध करवाना, सीनेट में हरियाणा के प्रतिनिधित्व का भी मुद्दा उठाया। छात्रों से भी वीसी प्रो. रेणु को लेकर प्रतिक्रिया ली। छात्रों ने बताया कि वे नियमित काउंसिल के साथ बैठक करती हैं और छात्रों के मुद्दों की सुनवाई हो रही है।