{"_id":"69066961c5872ac338039ee6","slug":"vice-chancellors-of-different-universities-visited-pu-departments-chandigarh-news-c-16-pkl1079-860040-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू के विभागों में अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू के विभागों में अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों ने किया दौरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) ने अपने वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन 2025 की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में व्यवसाय, प्रशासन और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों के पूर्व छात्र एक साथ आए। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिमाचल सोलन के महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के वीसी आरके गुप्ता और पटियाला जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन सिंह और प्रोफेसर मधुरिमा वर्मा, उपस्थित थे।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर संजय कौशिक कुलपति, गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुड़गांव और प्रोफेसर संजीव शर्मा, कुलपति महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय (एमआरएसपीटीयू) बठिंडा और फिल्म निर्देशक ओजस्वी शर्मा शामिल थे। सीडीओई के निदेशक प्रो. हर्ष गांधार ने स्वागत किया और संस्थान को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्व छात्रों के बीच मजबूत बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। सीडीओई के पूर्व संकाय सदस्य और पीयू विभागों व संबद्ध महाविद्यालयों के अन्य संकाय सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, पुराने और नए पूर्व छात्रों का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, पॉलीवुड अभिनेता और निर्माता रांझा विक्रम सिंह, विकास अरोड़ा, ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह कहलों और गौरवदीप सिंह का सहयोग रहा। प्रो. गीता बंसल, प्रो. स्वर्णजीत कौर, डॉ. कमला, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. सुच्चा सिंह, डॉ. ऋचा शर्मा, पीआरओ डॉ. पूर्वा मिश्रा और तिलक राज भी मौजूद थे।