फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verka to increase milk prices by Rs 2 per litre from Friday in Punjab

पंजाब में महंगा हुआ दूध: अमूल के बाद वेरका ने दो रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई, नई दर शुक्रवार से लागू

Thu, 18 Aug 2022 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 06:49 PM IST
सार

नए रेट के अनुसार अब लोगों को वेरका का स्टैंडर्ड आधा लीटर दूध 28 रुपये, एक लीटर 55 रुपये, डेढ़ लीटर दूध का पैकेट 80 रुपये, आधा लीटर डबल टोंड दूध 23 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Verka to increase milk prices by Rs 2 per litre from Friday in Punjab
वेरका। - फोटो : www.verka.coop

विस्तार

पंजाब में अब दूध के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अमूल के बाद पंजाब के सबसे बड़े दूध उत्पादकों में शुमार वेरका ने प्रति लीटर 2 रुपये दूध के दामों में वृद्धि कर दी है। शुक्रवार से नए रेट लागू हो जाएंगे। दूध के बढ़े हुए दामों का असर पंजाब समेत चंडीगढ़ और पंचकूला पर भी पड़ेगा। राज्य में हर रोज वेरका 12 लाख लीटर दूध बेचता है।

विज्ञापन


हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में वृद्धि की थी। अब वेरका ने भी दो रुपये दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। वेरका ने पिछले माह दही, मक्खन और देसी घी के दामों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी प्रबंधन की ओर से दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी के पीछे लागत में वृद्धि होना बताया गया है। 
विज्ञापन


नए रेट के अनुसार अब लोगों को स्टैंडर्ड आधा लीटर दूध 28 रुपये, एक लीटर 55 रुपये, डेढ़ लीटर दूध का पैकेट 80 रुपये, आधा लीटर डबल टोंड दूध 23 रुपये में मिलेगा। फुल क्रीम आधा लीटर दूध के लिए 31 और एक लीटर के लिए 61 रुपये लोगों को देने होंगे। गाय का आधा लीटर दूध 26 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूल दूध भी दो रुपये लीटर महंगा
हाल ही में गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। नई दरें 17 अगस्त 2022 से लागू हो चुकी हैं।


अमूल दूध की कीमतों में की गई यह वृद्धि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावे दिल्ली व एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और दूसरे ऐसे सभी जगहों पर लागू हैं, जहां अमूल के उत्पाद बेचे जाते हैं। नई दरों की घोषणा के बाद अमूल दूध के गोल्ड, ताजा व शक्ति ब्रांड की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed