{"_id":"5f2c4a308ebc3e4143256909","slug":"verka-s-truck-crushed-three-egg-rahulis-sector-56-parents-and-son-s-condition-stable-chandigarh-news-pkl383876463","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेरका के ट्रक ने सेक्टर-56 में अंडे की रेहड़ी लगाने वाले तीनों को कुचला, माता-पिता और बेटे की हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेरका के ट्रक ने सेक्टर-56 में अंडे की रेहड़ी लगाने वाले तीनों को कुचला, माता-पिता और बेटे की हालत स्थिर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 स्थित दशहरा ग्राउंड के नजदीक अनियंत्रित वेरका ट्रक ने रेलिंग तोड़ते हुए अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक समेत उसके माता-पिता को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-39 पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां रमेश कुमार (पिता), गीता (मां) के पैरों पर गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि नीरज (बेटा) को मामूली चोटें आई हैं।
हादसा बुधवार रात करीब 9.30 बजे का है। वेरका का ट्रक सेक्टर-56 के दशहरा ग्राउंड के पास खड़ा था। इसके पास ही सेक्टर-56 निवासी रमेश, उनकी पत्नी गीता व बेटा नीरज अंडे की फड़ी लगाते हैं। चालक ने ट्रक स्टार्ट किया और अचानक से अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए तीनों को कुचल दिया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
इसकी सूचना पर पलसौरा चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।