फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verka's truck crushed three egg rahulis Sector 56 parents and son's condition stable

वेरका के ट्रक ने सेक्टर-56 में अंडे की रेहड़ी लगाने वाले तीनों को कुचला, माता-पिता और बेटे की हालत स्थिर

Thu, 06 Aug 2020 11:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Verka's truck crushed three egg rahulis Sector 56  parents and son's condition stable
चंडीगढ़। सेक्टर-56 स्थित दशहरा ग्राउंड के नजदीक अनियंत्रित वेरका ट्रक ने रेलिंग तोड़ते हुए अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक समेत उसके माता-पिता को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-39 पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां रमेश कुमार (पिता), गीता (मां) के पैरों पर गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि नीरज (बेटा) को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब 9.30 बजे का है। वेरका का ट्रक सेक्टर-56 के दशहरा ग्राउंड के पास खड़ा था। इसके पास ही सेक्टर-56 निवासी रमेश, उनकी पत्नी गीता व बेटा नीरज अंडे की फड़ी लगाते हैं। चालक ने ट्रक स्टार्ट किया और अचानक से अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए तीनों को कुचल दिया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पलसौरा चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed