फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verdict bail witness bribery case involving Jaswinder Kaur NDPS case accused sought bail

जसविंदर कौर से जुड़े रिश्वत मामले में गवाह की जमानत पर फैसला कल, एनडीपीएस केस के आरोपी ने मांगी थी जमानत

Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Verdict bail witness bribery case involving Jaswinder Kaur NDPS case accused sought bail
चंडीगढ़। जसविंदर कौर से जुड़े दो लाख रुपये की रिश्वत केस में गवाह समदर्श उर्फ जोसेफ ने एनडीपीएस के केस में जमानत याचिका दायर की है। दरअसल, 19 जून 2020 को जोसेफ पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान जोसेफ के वकील और पुलिस ने जमानत पर अपनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान जोसेफ के वकील ने सेक्टर-39 थाने की 18 जून की रात की सीसीटीवी फुटेज, वारदात के दिन सभी पुलिसकर्मियों की टावर लोकेशन, पीएम को लिखे गए पत्र, चंडीगढ़ डीआईजी को लिखे पत्र से संबंधित अपनी दलीलें पेश कीं। दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि उन्होंने जोसेफ से 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला 2 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
एफआईआर के मुताबिक, सेक्टर-39 थाना पुलिस 38/39 की डिवाइडिंग रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक साइकिल ट्रैक से टी-प्वाइंट की तरफ आता दिखाई दिया लेकिन वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और अपने हाथ में पकड़े लिफाफे को छिपाकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे 26 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने उसकी जेब से एक देसी तमंचा भी बरामद किया था। लाइसेंस या परमिट मांगने पर वह पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत समदर्श उर्फ जोसेफ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

दो लाख की रिश्वत केस के शिकायतकर्ता ने लगाए थे ये आरोप
जोसेफ जसविंदर कौर से जुड़े दो लाख रुपये की रिश्वत केस के शिकायतकर्ता प्रेम सिंह बिष्ट का दोस्त है। प्रेम सिंह के मुताबिक, 18 जून की शाम सात बजे जोसेफ और उसके साथियों को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया था कि सेक्टर 31 थाना एसएचओ राजदीप सिंह, 39 थाना एसएचओ अमनजोत सिंह, 34 थाना एसएचओ बलदेव सिंह और मनीमाजरा की निलंबित पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर ने मिलकर उनके गवाह को फंसाने के लिए एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रेम सिंह के मुताबिक, 18 जून की रात को जोसेेेफ को गिरफ्तार कर रामदरबार ले जाया गया, वहां से उनके दो दोस्तों को उठाकर उन्हें पिछले दरवाजे से सेक्टर 34 थाने के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें सेक्टर 39 थाना ले जाकर पूरी रात रखा गया। इसके बाद सुबह उन्हें रिहा कर उन पर एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसको लेकर प्रेम सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से खतरे की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अदालत में याचिका दायर कर मांगी थी सुरक्षा
प्रेम सिंह बिष्ट ने अदालत में याचिका दायर कर अपनी और अपने दोस्त जोसेफ की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि चार एसएचओ के खिलाफ शिकायत करने के बाद उन्हें भी एनडीपीएस या अन्य झूठे मामले दर्ज करके फंसाया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ पुलिस से उन्हें और जोसेफ दोनों को पहले ही खतरा है इसलिए उन्होंने पंजाब पुलिस की ओर से सिक्योरिटी उपलब्ध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed