{"_id":"624ca579757d6d279a638328","slug":"vendors-attacked-the-squad-that-went-to-remove-encroachment-in-sector-19-two-brothers-arrested-chandigarh-news-pkl446770678","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-19 में अतिक्रमण हटाने गए दस्ते पर वेंडरों ने किया हमला, दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-19 में अतिक्रमण हटाने गए दस्ते पर वेंडरों ने किया हमला, दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम के अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर लगातार हमले हो रहे हैं। मंगलवार को सेक्टर-19सी में अवैध रूप से बैठे वेंडरों को उठाने गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने टीम में शामिल उपनिरीक्षक रतन सिंह को घेर लिया। सूचना पर अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के प्रभारी सुनील दत्त भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को बुलाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उधर, वेंडरों का कहना है कि निगम जबरन उन्हें परेशान कर रहा है।
सेक्टर-19सी में वेंडर्स और दुकानदारों का सामान जब्त करने के लिए निगम की टीम गई थी। उपनिरीक्षक रतन सिंह पर वेंडरों ने हमला कर दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में विभाग ने भाविक रंजन और उनके भाई वैभव पर आरोप लगाया है। रतन सिंह ने शिकायत में कहा है कि सदर बाजार में फड़ी को हटाकर सामान जब्त कर रहे थे तब दोनों ने उनसे गाली गलौज करना शुरू कर दी। इस दौरान उनके कर्मचारी सुरजीत सिंह ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने के प्रयास में केस दर्ज किया गया है। निगम कर्मियों के अनुसार दोनों भाइयों पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सेक्टरी-37 में रेहड़ियां छुड़वाने के चक्कर में अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के निरीक्षक अवतार घायल हो गए थे जो अभी भी आराम कर रहे हैं।