{"_id":"5e8252978ebc3e6fbc282934","slug":"vendors-are-not-applying-masks-due-to-lack-of-awareness-chandigarh-news-pkl3710627122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता की कमी के कारण वेंडर्स नहीं लगा रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता की कमी के कारण वेंडर्स नहीं लगा रहे मास्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन सेक्टरों में अवैध वेंडरों की एंट्री पर शिकंजा कसने में असफल दिखाई दे रहा है। हर सेक्टर में 5-6 अवैध वेंडर्स घूम रहे हैं। ये मनमाने दामों पर सब्जियां बेचने के साथ सेहत का भी ख्याल नहीं रख रहे। न मास्क लगा रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का कोई प्रबंद किया है। शहरवासियों का कहना है कि ये वेंडर्स पूरा दिन घूमते रहते हैं। सावधानियां नहीं बरत रहे। कम से कम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से हर सेक्टर में 4-5 वेंडर बैठा दिए जाएं तो सेक्टर के लोग अनजान वेंडर के संपर्क में आने से बच सकते हैं।
पूरे शहर को हो सकता है नुकसान
सेक्टर-43 के आरडब्ल्यूए प्रधान अशोक ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए डोर-टु-डोर सब्जी बेचना ठीक है, लेकिन वेंडरो की लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेक्टर-19 निवासी नीरज का कहना है कि मास्क और ग्लव्ज के साथ-साथ वेंडर्स को सैनिटाइज किया जाना बहुत आवश्यक है। क्योंकि वह सुबह से लेकर शाम तक हजारों लोगों के संपर्क में आते हैं। सेक्टर-18 निवासी वरुण ने कहा कि एक नागरिक की गलती पूरे शहर और उसके बाद पूरे देश को तबाह कर सकती है। वेडर्स के साथ-साथ हर नागरिक, हर बच्चे और प्रत्येक बुजुर्ग का इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक होना जरूरी है।