फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles parked in front of shops are causing jam, demand for action

Chandigarh News: दुकानों के आगे खड़ी गाड़ियां बन रहीं जाम का कारण, कार्रवाई की मांग

Tue, 18 Feb 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in front of shops are causing jam, demand for action
मनीमाजरा। मनीमाजरा की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसके चलते कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जिनके टायर पंचर हैं और कुछ खराब है। मनीमाजरा की ओल्ड रोपड़ रोड पर रोजाना सवेरे दुकानदार आकर अपनी दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इसके बाद फिर ग्राहक सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण सड़क पर हमेशा ही जाम लगा रहता है, लेकिन पुलिस कभी भी कार्रवाई नहीं करती है। सड़क पर लगने वाले जाम और सड़क से गाड़ियों को हटाने के लिए स्थानीय पार्षद दर्शन रानी ने मनसा देवी रोड पर जामा मस्जिद के साथ एक जगह को साफ सुथरा करके सड़कों पर खड़ी होने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल बनाया था। वहां कोई भी दुकानदार व ग्राहक अपने वाहन को पार्किंग में खड़ा नहीं करते हैं। पुलिस इतना सब होने के बाद भी आंखें बंद करके बैठी है। पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि यह नगर निगम का काम है। जबकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर वाहनों को हटाना और सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को हटाना पुलिस का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed