Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicle thefts at Manimajra Motor Market have mechanics scared.

Chandigarh News: मनीमाजरा मोटर मार्केट में गाड़ियों की चोरी से मैकेनिकों में डर

Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thefts at Manimajra Motor Market have mechanics scared.

विज्ञापन
10 से 15 दिनों में बोलेरो, जेन समेत तीन गाड़ियां चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। एशिया की प्रमुख मनीमाजरा मोटर मार्केट में गाड़ियों की चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इन घटनाओं से मैकेनिकों और ग्राहकों में चिंता का माहौल है। मैकेनिकों का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो ग्राहक मनीमाजरा आना बंद कर देंगे, जिससे कारोबार प्रभावित होगा।
ताजा मामले में शनिवार रात हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी रिमझिम की बोलेरो कॉम्पैक्ट गाड़ी चोरी हो गई। रिमझिम 20 नवंबर से अपनी गाड़ी की मरम्मत करवाने के लिए मोटर मार्केट आए हुए थे। उन्होंने शनिवार रात अपनी गाड़ी फन रिपब्लिक के पीछे पार्किंग में खड़ी की। रविवार सुबह लौटने पर उन्हें अपनी गाड़ी गायब मिली। गाड़ी की चाबी और दस्तावेज उनके पास ही थे। मोटर वेलफेयर मैकेनिक एसोसिएशन के प्रधान बाबा बघेल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित वाहन मालिक के साथ मनीमाजरा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। बाबा बघेल सिंह ने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों में भी गाड़ियां चोरी हुई हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं
बाबा बघेल सिंह ने बताया कि इनमें एक बोलेरो, एक जेन और एक अन्य गाड़ी शामिल है। लगातार हो रही इन घटनाओं से मैकेनिकों और ग्राहकों में डर का माहौल है। मैकेनिकों का कहना है कि यहां हिमाचल प्रदेश, अन्य दूसरे राज्यों से हजारों गाड़ियां मरम्मत के लिए आती हैं। यदि ग्राहकों को अपनी गाड़ियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी तो वे यहां आने से परहेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात की गश्त बढ़ाने की मांग
संगठन ने पुलिस प्रशासन से मोटर मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। रात के समय गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी का आग्रह किया गया। इससे वाहन मालिकों का भरोसा बना रहेगा। साथ ही मोटर मार्केट का कारोबार भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed