फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vehicle, road, police, Gurdaspur

हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह

Thu, 25 Sep 2014 10:24 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Thu, 25 Sep 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
vehicle, road, police, Gurdaspur
जिले में सक्रिय वाहन चोरों के गिरोह को बेनकाब करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। मामले में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी किए गए दस दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह के बाकी सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डिटेक्टिव जेएस कैंथ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य इस इलाके में वाहन चोरी कर उसके जाली कागज तैयार कर आगे वाहन बेचने का धंधा करते हैं। जानकारी मिली थी कि इस गिरोह के कुछ सदस्य इन दिनों इसी इलाके में मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर के इंचार्ज गुरदीप सिंह तथा सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रजिन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप मे काहनुवान चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक प्लेटिना बाइक पर दो युवक आते नजर आए। वे पुलिस पार्टी को देख भागने लगे। इस बीच पुलिस मुलाजिमों ने पीछाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की पहचान लवप्रीत मसीह निवासी हकीमपुर तथा विक्रम मसीह निवासी मानेपुर हकीमपुर के रूप मे हुई। उनके पास से जो बाइक बरामद हुई, वह गुरदासपुर से ही 20 सितंबर को चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंथ ने बताया कि इन दोनों की पूछताछ के आधार पर उनके एक अन्य साथी सुख्खा मसीह निवासी हकीमपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके पास से चोरी किए गए 10 वाहन बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर डीएसपी रमिन्द्र सिंह, सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरदीप सिंह, सीआईए स्टाफ गुरदासपुर के इंचार्ज रजिन्द्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed