फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicle of Punjab Minister convoy hit activa, two injured in Chandigarh

Chandigarh Accident: पंजाब के मंत्री के काफिले की गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक-युवती घायल

Sun, 16 Oct 2022 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 09:12 AM IST
सार

रात लगभग सवा आठ बजे सेक्टर-27/28 के लाइट प्वाइंट पर मंत्री का काफिला निकला। लाइट पीली हो चुकी थी। रेड लाइट होने से पहले काफिले में सबसे पीछे चल रही गाड़ी ने जल्द निकलने के चक्कर में सेक्टर-26 मंडी की ओर से एक्टिवा पर आ रहे युवक-युवती को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Vehicle of Punjab Minister convoy hit activa, two injured in Chandigarh
घायल से मिलने पहुंचीं मंत्री डॉ. बलजीत कौर। - फोटो : twitter @DrBaljitAAP

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-27/28 के लाइट प्वाइंट पर शनिवार रात पंजाब की सामाजिक सुरक्षा एवं महिला बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के काफिले में शामिल गाड़ी ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा रेड लाइट से पहले चौक पार करने के चक्कर में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार युवक-युवती हवा में उछलकर दूर जा गिरे। दोनों को काफी चोटें आईं हैं। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक राहगीर ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से जीएमसीएच-32 में पहुंचाया। बाद में मंत्री का सुरक्षाकर्मी और चालक भी अस्पताल पहुंच गए। रविवार को मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने भी घायलों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी सेक्टर-22 निवासी शिवम ने बताया कि रात लगभग सवा आठ बजे वह पाल ढाबा के सामने सेक्टर-27/28 के लाइट प्वाइंट पर खड़े थे, तभी मंत्री का काफिला निकला। लाइट पीली हो चुकी थी। ऐसे में रेड लाइट होने से पहले काफिले में सबसे पीछे चल रही गाड़ी ने जल्द निकलने के चक्कर में सेक्टर-26 मंडी की ओर से एक्टिवा पर आ रहे युवक-युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय युवक एक्टिवा चला रहा था जबकि युवती पीछे बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शी शिवम ने ही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शिमला के रहने वाले हैं दोनों, निजी कंपनी में करते हैं काम
शिवम ने घायल युवक से उसके बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया ताकि घरवालों से बात की जा सके। घायल लड़के ने अपना नाम अंकुश और लड़की का नाम दीक्षा बताया। उसने बताया कि दोनों शिमला के रहने वाले हैं और यहां निजी कंपनी में काम करते हैं। लड़की बेहोश थी और बात करने की स्थिति में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे तक घायलों को नहीं मिला इलाज
शिवम ने बताया कि वह दोनों घायलों को लेकर लगभग साढ़े 8 बजे जीएमसीएच-32 पहुंच गए थे। उसके बाद लगभग 11 बजे तक उन्हें इलाज नहीं मिला था। रात 11:20 बजे दोनों का इलाज शुरू किया गया। शिवम ने बताया कि वह दोनों घायलों को वह अपनी गाड़ी से ही अस्पताल ले आए हैं। लड़की के परिचित पंचकूला में थे, जो सूचना पर तत्काल अस्पताल पहुंच गए। वहीं परिजनों को शिमला जानकारी दे दी गई है। वह भी चंडीगढ़ आ रहे हैं।


काफिले के साथ मैं नहीं थी। जैसे ही हादसा हुआ मेरे सुरक्षाकर्मी और गाड़ी चालक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का इलाज भी कराया है। -डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास मंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed