फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vehicle drivers must pay tax for entry in chandigarh

चंडीगढ़ जाने वाले पढ़ ले ये फरमान, अब बिना टैक्स दिए नहीं मिलेगी एंट्री

Thu, 20 Apr 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
vehicle drivers must pay tax for entry in chandigarh
traffic jam
चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों के लिए सरकारी फरमान। अब बिना टैक्स दिए एंट्री नहीं मिलेगी, प्रपोजल तैयार और सब मंजूरी का इंतजार। एक अप्रैल से पंचकूला बार्डर पर हरियाणा सरकार की ओर से एंट्री टैक्स लिया जा रहा है। एंट्री टैक्स लगाने का निर्णय पिछले सदन की बैठक में ही नगर निगम ले चुका है।
विज्ञापन


इसका सबसे ज्यादा असर एप बेस्ड कैब पर पड़ेगा। ट्राई सिटी में 5 हजार से ज्यादा कैब ऐसी है जो कि प्रतिदिन चंडीगढ़ से पंचकूला, पंचकूला से मोहाली, मोहाली से चंडीगढ़ आती-जाती रहती है। ट्राईसिटी में पचंकूला, मोहाली और चंडीगढ़ से हजारों कैब रजिस्ट्रर है। पंचकूला से रजिस्ट्रर कैब से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से रजिस्ट्रर कैब और टैक्सी वालों से पंचकूला में एंट्री टैक्स चार्ज किया जाएगा
विज्ञापन


जबकि पंजाब से रजिस्ट्रर कैब से पंचकूला और चंडीगढ़ दोनो में दाखिल होने पर एंट्री टैक्स चार्ज किया जाएगा। पंचकूला की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी कैब वालों से 100 रुपये एंट्री टैक्स चार्ज करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में कैब कंपनियां भी किराया बढ़ाने पर विचार कर सकती है। कैब के अलावा टैक्सियों से भी पंचकूला की तर्ज पर चंडीगढ़ में एंट्री टैक्स चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों और खाद्य पदार्थों के आते हैं ट्रक

vehicle drivers must pay tax for entry in chandigarh
ट्रक का गुल्ला टूटने से आवागमन बाधित
सेक्टर-26 मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक सब्जियां, फल, खाद्य पदार्थ, हार्ड वेयर का सामान लेकर आते हैं। ऐसे में अभी वापस जाते समय पंचकूला में उनसे एंट्री टैक्स चार्ज किया जाता है लेकिन जब चंडीगढ़ में भी टैक्स वसूलना शुरू कर दिया जाएगा तो इसका असर उन पर भी पड़ेगा ऐसे में जो सामान ट्रासपोर्ट के माध्यम से लाया जा रहा है वह महंगा हो जाएगा।

दिल्ली मॉडल किया गया है स्टडी
चंडीगढ़ में एंट्री टैक्स लगाने के लिए दिल्ली का मॉडल स्टडी किया गया है। इस समय नगर निगम और प्रशासन की ओर से सर्वे किया जा रहा है ताकि पता चल सके कि कहां कहां प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे और कितने कामर्शियल वाहन दूसरे राज्यों से प्रतिदिन यहां पर आते हैं। मई के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा।

फन रिपब्लिक के पास बनेगा एक सेंटर
मनीमाजरा स्थित फन रिपब्लिक के पास चंडीगढ़ एक टैक्स इकट्ठा करने का सेंटर बनाएगा, जबकि इससे ही आगे पंचकूला की सीमा शुरू हो जाता है।

 

इन्हें छूट देनी चाहिए

vehicle drivers must pay tax for entry in chandigarh
ट्रक रेसिंग
कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद देवेंद्र सिंह बबला का कहना है कि सब्जी, फल और ग्रेन मार्केट में खाने पीने का सामान लाने वाले वाहनों से एंट्री टैक्स चार्ज नहीं किया जाना चाहिए। इससे महंगाई बढ़ सकती है।

चंडीगढ़ में इतना एंट्री टैक्स लिया जाएगा
वाहनों की कैटेगरी-------------------एंट्री फीस---------मासिक पास
टैक्सी, कैब, टैंपू, टाटर-407------------100----------तीन हजार
बस,टाटा-709, कैंटर------------------200-----------छह हजार
छह टायर का ट्रक---------------------400-----------12 हजार
10 टायर का ट्रक----------------------800----------24 हजार
14 से ऊपर के टायर के ट्रक-----------दो हजार---------60 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed