फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetables price in chandigarh: Tomato Rs 350 kg in Chandigarh

Tomato Price : चंडीगढ़ में टमाटर के दाम आसमान के पार, 350 रुपये में बिक रहा है एक किलो, देश में सबसे महंगा

Fri, 14 Jul 2023 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jul 2023 01:47 AM IST
सार

गुरुवार को मंडी में टमाटर का खुदरा भाव 300 से 350 रुपये किलो रहा जबकि देश के अन्य महानगरों में टमाटर खुदरे में 140 से 150 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका।

विज्ञापन
Vegetables price in chandigarh: Tomato Rs 350 kg in Chandigarh
टमाटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश और पंजाब-हिमाचल में बाढ़ व भूस्खलन का असर सब्जियों की कीमतों पर भी पड़ा है। बाजार में सब्जियां नहीं हैं, और जो हैं उनकी कीमतें आसमान छू रहीं हैं। खासकर टमाटर तो आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। चंडीगढ़ मंडी में टमाटर का खुदरा भाव प्रति किलो 350 रुपये किलो तक है, जो देश में सबसे अधिक है।    

विज्ञापन


सेक्टर-26 सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन ने बताया कि हिमाचल और पंजाब में भारी बारिश से खेतों में टमाटर की फसल सड़ गई है। बरसात के दौरान किसान खेत में काम नहीं कर पाए। जो माल खेतों से निकला था, वह रास्ता बंद होने के कारण चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाया। इन दोनों वजह से टमाटर समेत अन्य सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को मंडी में टमाटर का खुदरा भाव 300 से 350 रुपये किलो रहा जबकि देश के अन्य महानगरों में टमाटर खुदरे में 140 से 150 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका। चंडीगढ़ मंडी में गुरुवार को टमाटर का थोक भाव 250 रुपये प्रति किलो के करीब रहा। थोक में 20 से 25 किलो वाला एक क्रेट 5 हजार से 6 हजार रुपये में बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजमोहन ने बताया कि चंडीगढ़ में अगले 24 से 48 घंटों में टमाटर के दाम कम होने की उम्मीद है, क्योंकि पंजाब और हिमाचल से आपूर्ति बंद होने के बाद अब बंगलूरू की मंडी से तीन ट्रक टमाटर मंगवाया गया है, जो जल्द ही चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। इसके बाद कीमतें 160 से 180 रुपये प्रति किलो तक आने की उम्मीद है। 

प्रशासन की मनमानी से कीमतें बढ़ीं

बृजमोहन ने कहा कि प्रशासन की मनमानी के कारण जनता को महंगाई झेलनी पड़ रही है। सब्जी मंडी में माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन से शेड न हटाने का आग्रह किया गया था लेकिन ठीक बरसात के दौरान नोटिस जारी कर दिया गया। आढ़तियों ने माल खराब होने के डर से कम माल मंगवाना शुरू कर दिया। इससे मंडी में माल नहीं बचा और टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमतें बढ़ गईं। 

       पांच दिन पहले और वर्तमान खुदरा रेट

सब्जी पांच दिन पहले गुरुवार की कीमतें
टमाटर 200 रुपये 350 रुपये किलो
अदरक  180 रुपये 250 रुपये किलो
गोभी 50 रुपये 200 रुपये किलो
मटर   50-60 रुपये  80 से 90 रुपये


टमाटर की जगह आम और इमली का कर सकते हैं इस्तेमाल

जब तक टमाटर की कीमतें कम नहीं होतीं तब तक अन्य विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जीएमएसएच-16 की आहार विशेषज्ञ डॉ. मनीषा अरोड़ा का कहना है कि सब्जी और दाल में खट्टेपन के लिए कच्चा आम या इमली डाल सकते हैं। इसके लिए पकी इमली की कुछ बेलियां सब्जी बनाने से पहले पानी में डुबो दें। इसके बाद उसे मसल कर उसका पल्प निकाल लें और जरूरत के हिसाब से सब्जी या दाल में डाल लें। ठीक ऐसे ही आम की केरी को उबाल लें, छिलका हटाकर उसका पल्प भी सब्जी और अन्य व्यंजनों में खट्टापन लाने के लिए डाल सकते हैं। इसके अलावा नींबू, आंवला, आमचूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पंजाब में कहां कितने में टमाटर (प्रति किलो)

  • शहर             थोक    खुदरा 
  • अमृतसर-     100    160
  • लुधियाना      170    200
  • जलालाबाद    150    190

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed