फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetables coming in airplane from Himachal and motor parts going to Bangalore

Chandigarh News: हिमाचल से हवाई जहाज में आ रहीं सब्जियां, लुधियाना से बंगलूरू जा रहे मोटर पार्ट्स

Mon, 25 Sep 2023 12:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

लुधियाना से मोटर पार्ट्स बंगलूरू और चेन्नई जाते हैं। वहीं, हिमाचल से सब्जियां और फल यहां लाए जाते हैं। यहां से उन्हें देश के कई राज्यों में भेजा जाता है। बद्दी से दवाइयां चंडीगढ़ पहुंचती हैं फिर उन्हें हैदराबाद समेत दूसरे राज्यों में भेजा जाता हैं।

विज्ञापन
Vegetables coming in airplane from Himachal and motor parts going to Bangalore
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से फल और सब्जियां हवाई जहाज से चंडीगढ़ लाई जा रहीं हैं। लुधियाना के मोटर पार्ट्स यहां से बंगलूरू भेजे जा रहे हैं। यह बदलाव शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चंडीगढ़ पर कुछ महीने पहले डोमेस्टिक कार्गो सेंटर खलने से हुआ है। एयरपोर्ट के जरिए बड़े पैमाने पर माल का आवागमन शुरू हो गया है। इसे देखते हुए डोमेस्टिक कार्गो सेंटर को अब राष्ट्रीय स्तर का सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


डोमेस्टिक कार्गो सेंटर पहले आठ घंटे काम करता था लेकिन अब इसका समय बढ़ाकर 18 घंटे कर दिया गया है। वहीं, स्कैनर और एक्सरे मशीनें भी पहले से अधिक लगा दी गईं हैं। बता दें कि इसी वर्ष 28 जुलाई को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक कार्गो सेंटर की शुरुआत हुई थी। इसके निर्माण पर 12.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। एयरपोर्ट ऑथिरटी की ओर से अगस्त तक की इस सेंटर पर आने और जाने वाले सामान की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। इसके मुताबिक, डोमेस्टिक सेंटर से 95.8 टन सामान देश के अन्य राज्यों में भेजा गया, वहीं अन्य राज्यों से 61 टन समान इस सेंटर पर उतारा गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली के बाद उत्तर भारत का सबसे बड़ा कार्गो सेंटर है। यहां 2500 मीट्रिक टन कार्गो की सुविधा उपलब्ध है। यहां से बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में समान को भेजा और लाया जाता है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट के कार्गो सेंटर पर लुधियाना, हिमाचल प्रदेश से समान आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना से मोटर पार्ट्स बंगलूरू और चेन्नई जाते हैं। वहीं, हिमाचल से सब्जियां और फल यहां लाए जाते हैं। यहां से उन्हें देश के कई राज्यों में भेजा जाता है। बद्दी से दवाइयां चंडीगढ़ पहुंचती हैं फिर उन्हें हैदराबाद समेत दूसरे राज्यों में भेजा जाता हैं। कार्गो सेंटर पर सब्जियों, फलों ओर अन्य खाद्य पदार्थो के लिए कोल्ड रूम, रीफर वैन, अनुकूल वजन स्केल, ट्रॉली की सुविधा उपलब्ध है।

स्कैनर की संख्या चार से बढ़ाकर 9 की गई

सहाय ने बताया कि डोमेस्टिक कार्गो सेंटर की शुरुआती सफलता के बाद एयरपोर्ट ऑथरिटी में जबरदस्त उत्साह है। जब इसे स्थापित किया गया था तब यहां चार ही स्कैनर लगे थे लेकिन अब पांच और स्कैनर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, एक्सरे मशीन की संख्या भी एक से बढ़ाकर दो कर दी गई है। स्कैनर और एक्सरे मशीन की संख्या में बढ़ोतरी का कारण बताते हुए सीईओ सहाय ने बताया कि पहले हम सेंटर को आठ घंटे ही संचालित करते थे, जिसमें चार फ्लाइटस के सामान को कवर किया जाता था लेकिन अब हम इसे 18 घंटे संचालित कर रहे हैं, जिसमें रोजाना के विमानों की संख्या का 80 प्रतिशत सामान कवर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed