{"_id":"61a34ec942eedb203d5b3605","slug":"veg-gold-burger-selling-in-ludhiana-costs-rs-one-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया स्वाद: लुधियाना में बिक रहा है वेज गोल्ड बर्गर, खासियत और कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया स्वाद: लुधियाना में बिक रहा है वेज गोल्ड बर्गर, खासियत और कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
Sun, 28 Nov 2021 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 28 Nov 2021 03:11 PM IST
सार
एक वायरल हो रहे वीडियो में लुधियाना के एक स्ट्रीट वेंडर 'बाबा जी बर्गर वाले' एक महंगा शाकाहारी बर्गर बेचते दिख रहे हैं जिसमें सोने के कण हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में बिक रहा सोने का बर्गर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाने के शौकीनों को हमेशा नए स्वाद की तलाश रहती है। इसके आगे वे पैसों को भी अहमियत नहीं देते। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो लुधियाना में एक नया स्वाद मिल सकता है। ये है वेज गोल्ड बर्गर। एक वायरल हो रहे वीडियो में लुधियाना के एक स्ट्रीट वेंडर 'बाबा जी बर्गर वाले' एक महंगा शाकाहारी बर्गर बेचते दिख रहे हैं जिसमें सोने के कण हैं।
विज्ञापन
इस बर्गर की कीमत एक हजार रुपये है। सबसे महंगा स्ट्रीट फूड बर्गर होने के कारण इसे ये नाम मिला है। हालांकि कुछ लोगों को इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है लेकिन स्वाद की कोई कीमत नहीं होती। वैसे अगर किसी को ये मुफ्त में खाना है तो उसका भी समाधान है। खाने वाले को बस इसे 299 सेकेंड में पूरा करना होगा। यदि कोई इस चुनौती को पूरा कर सकता है तो मुफ्त में बढ़िया पेट पूजा हो सकती है।
विज्ञापन
बाबा जी बर्गर वाले के स्पेशल बर्गर को दिखाते हुए यूट्यूब पर शेयर वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। शेफ 'बाबाजी' का उल्लेख है कि अगर कोई व्यक्ति अकेले 5 मिनट के अंदर इसे खत्म कर सकता है तो इसे न केवल मुफ्त बनाया जाएगा, बल्कि उस व्यक्ति को वह पैसा भी मिलेगा जो बर्गर के लिए खर्च होता है।
विज्ञापन