फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ved Prakash Attri will receive Dhanpat Singh Sangi Lifetime Achievement Award.

Chandigarh News: वेद प्रकाश अत्री को मिलेगा धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड

Fri, 20 Oct 2023 07:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Ved Prakash Attri will receive Dhanpat Singh Sangi Lifetime Achievement Award.
18 सांग निदेशकों ने किया था आवेदन, हरियाणा सरकार ने की घोषणा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पंडित लख्मीचंद की प्रणाली के सांगी वेद प्रकाश अत्री को धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड देने की घोषणा की। वेद प्रकाश जींद के ढाठरथ गांव के रहने वाले हैं। उनके सांगों में आपसी भाईचारा प्रेम व सामाजिक सरोकारों का मिश्रण देखने को मिलता है।

सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने में धनपत सिंह सांगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके नाम से लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड शुरू करने की घोषणा की। इसके विजेता को एक लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर से 18 सांग निर्देशकों ने आवेदन किया। कुरुक्षेत्र के कलाकृति भवन में हुए सांग महोत्सव में सभी सांग निर्देशकों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इसके लिए सभी सांग निर्देशकों को 30-30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। सांगों की समीक्षा के लिए एक विशेष प्रकार की समीक्षा समिति का गठन किया, जिसमें सांग विषय पर शोध करने वाले शोधार्थी, प्रोफेसर और राष्ट्रपति से सम्मानित महत्वपूर्ण लोगों को बतौर सदस्य शामिल किया। समीक्षा समिति की ओर से अपनी समीक्षा रिपोर्ट मुख्यालय की उच्च स्तरीय समिति को दी गई। उच्चस्तरीय समिति की ओर से समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर सभी प्रस्तुतियों के निरीक्षण, प्रशिक्षण के बाद वेद प्रकाश अत्री को धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए अनुशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed