Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vansh Tayal from Chandigarh received country highest child honor and met with PM and President

कौन हैं वंश तायल?: जिन्हें मिला देश का सर्वोच्च बाल सम्मान, पीएम और राष्ट्रपति से मुलाकात ने बदल दी जिंदगी

Sun, 28 Dec 2025 01:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

चंडीगढ़ के वंश तायल को देश का सर्वोच्च बाल सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया है। सम्मान लेकर शनिवार को लौटे वंश तायल का स्वागत स्नेहालय द्वारा आतिशबाजी और फूल मालाओं से किया गया।

विज्ञापन
Vansh Tayal from Chandigarh received country highest child honor and met with PM and President
सम्मान लेकर लौटे वंश तायल का जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने था और वह मुझसे एकदम सादगी भरे अंदाज में मेरी कहानी पूछ रहे थे। पीएम के साथ बिताए वह चार मिनट में मेरे जीवन की पूरी रूपरेखा खींच गए। फिर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सात सेकेंड की मुलाकात और उनके हाथ से मिला देश का सर्वोच्च बाल सम्मान किसी सपने से कम नहीं था। राष्ट्रपति मैडम के कांग्रेचुलेशन वंश... के शब्द अभी भी मेरे कानों में गूंज रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से देश के सर्वोच्च बाल सम्मानों में शामिल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित चंडीगढ़ के वंश तायल की आंखें इतना कहते हुए नम हो गईं।

विज्ञापन


वंश बोले, ‘मेरा हवाई जहाज चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहा था और मैं अपने बचपन की ओर। सोच रहा था पैसा बड़ी बात नहीं, काम और नाम बड़ा है। सोचा था बड़ा होकर पैसे कमाने के बाद फ्लाइट बुक कर आसमान में उड़ूंगा, माता-पिता और स्नेहालय द्वारा दी गई परवरिश से पैसा नहीं पर नाम कमाया और शायद यही वजह थी कि हवाई जहाज पर बैठा पर सरकारी खर्च से।’
विज्ञापन


सम्मान लेकर शनिवार को लौटे वंश तायल का स्वागत स्नेहालय द्वारा आतिशबाजी और फूल मालाओं से किया गया। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उनको इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई और अब उनको पंजाब लोकभवन से आने वाली कॉल का इंतजार है। वंश तायल ने कहा कि उनको जिस काम के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया उसने उनको सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित कर दिया है। वह सेक्टर-45 में रहते थे और मां आंगनबाड़ी वर्कर थीं। शायद यही वजह है कि बच्चों को बचपन से देखा और बचपन से ही सेवा भाव समाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वंश ने कहा कि चंडीगढ़ देश के लिए एक बड़ा उदाहरण है। उनकी तमन्ना है कि चंडीगढ़़ में कोई भी बेरोजगार न रहे। वह चाहेंगे कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा स्नेहालय के बच्चों के लिए दें जिससे उनकी परवरिश बेहतरीन ढंग से हो सके। वंश तायल ने कहा कि वह चंडीगढ़ में किसी भी गरीब को सड़कों पर सोता नहीं देखना चाहते हैं।

राष्ट्रपति के कांग्रेचुलेशन ने गौरवान्वित कर दिया
वंश तायल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जब उनको कांग्रेचुलेशन कहा तो गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने पूछा था कि यह पुरस्कार उनकी किस खूबी की वजह से मिला है तो उन्होंने सारी स्टोरी बताई।


परिस्थितियां कठिन हो जाएं पर हार मत मानना
वंश ने कहा कि उनके जैसे कई बच्चे हैं। ऐसे बच्चों को कभी हार नहीं माननी चाहिए। जब माता-पिता का निधन हो गया था तो वह काफी व्यथित हो गए थे। तभी स्नेहालय में एक पांच साल का बच्चा आया था। वह बीमार भी था, वंश ने बताया कि उस समय उस बच्चे की काफी मदद की। फीजियोथेरैपी की। फिर उनको लगा कि जब यह छोटा सा बच्चा सर्वाइव कर सकता है तो वह क्यों नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed