{"_id":"66f73b2e5e57baf43f002264","slug":"value-of-pgi-increasedpediatric-radiology-residents-won-many-awards-chandigarh-news-c-16-pkl1049-527315-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई का बढ़ाया मान...पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी रेजिडेंट्स ने जीते कई पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई का बढ़ाया मान...पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी रेजिडेंट्स ने जीते कई पुरस्कार
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी के 22वें वार्षिक सम्मेलन में पीजीआई पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी के रेजिडेंट ने पुरस्कार जीत कर संस्थान का मान बढ़ाया है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के 300 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें पीजीआई के रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डॉ. अक्षय सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष थे जबकि इस अवसर पर हुए चुनाव में विभाग के प्रोफेसर कुशलजीत सोढ़ी और डॉ. अनमोल भाटिया को क्रमशः अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष चुना गया है।
विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉ. निशिता यादव के रिसर्च पेपर पोस्टर प्रेजेंटेशन स्टडी में प्रथम पुरस्कार जीता है। इसके अलावा डॉ. स्वरूप केस रिपोर्ट में प्रथम पुरस्कार, डॉ. शोविक पोस्टर प्रेजेंटेशन में द्वितीय पुरस्कार और डॉ. जोसेफ ने मौखिक पेपर प्रेजेंटेशन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। वहीं, डॉ. शोविक, डॉ. विक्रम और डॉ चंद्रशेखर की टीम ने बहु प्रतिस्पर्धीय फिल्म रीडिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। उनके उपलब्धि पर विभाग के प्रमुख डॉ. एमएस संधू ने कहा कि हमें गर्व है कि विभाग में किए जा रहे बाल चिकित्सा इमेजिंग में उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।