फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Valmiki Seva Sangh president tries to set himself on fire outside Ludhiana DC office

Ludhiana News: DC दफ्तर के बाहर वाल्मीकि सेवा संघ के अध्यक्ष ने की खुद को आग लगाने की कोशिश, जानें पूरा मामला

Fri, 11 Aug 2023 08:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 08:22 PM IST
सार

विक्की सहोता ने बताया कि उनके कुछ साथियों को गलत तरीके से निकाला गया है, उन्हें बहाल नहीं किया जा रहा। कुछ साथियों को पक्का नहीं किया जा रहा। आरोप लगाया कि नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने पैसे लेकर मुलाजिमों को रेगुलर कर दिया।

विज्ञापन
Valmiki Seva Sangh president tries to set himself on fire outside Ludhiana DC office
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल, नगर निगम के अधिकारी डॉ. विपिन मल्होत्रा और अश्वनी सहोता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर वाल्मीकि सेवा संघ के अध्यक्ष विक्की सहोता डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक के दफ्तर के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने खुद को आग लगाने की कोशिश की। समय रहते वहां पुलिस ने उसे काबू किया और उसके हाथ से लाइटर छीना।

विज्ञापन


इसके बाद वहां विक्की सहोता ने अपना सिर भी बैरिकेड में मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मुलाजिमों ने किसी तरह से उसे काबू किया और शांत करने की कोशिश की। विक्की सहोता और उसके साथियों ने नगर निगम कमिश्नर के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


विक्की सहोता ने बताया कि उनके कुछ साथियों को गलत तरीके से निकाला गया है, उन्हें बहाल नहीं किया जा रहा। कुछ साथियों को पक्का नहीं किया जा रहा। आरोप लगाया कि नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने पैसे लेकर मुलाजिमों को रेगुलर कर दिया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के साथ बाकी अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि वह गुरुवार शाम को निगम कमिश्नर के घर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उन्हें डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक से 12 बजे मिलने का समय दिया गया। वह अपने समयानुसार पहुंच गए। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें बाहर खड़ाए रखा। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपने कुर्ते को आग लगाने की कोशिश की लेकिन समय रहते पुलिस मुलाजिमों ने उसे काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को वह मंत्री की गाड़ी का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed