फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaccines stolen from pharmacy in PGI

पीजीआई में फार्मेसी से इंजेक्शन चोरी

Fri, 21 Feb 2020 08:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccines stolen from pharmacy in PGI
चंडीगढ़। पीजीआई के फार्मेसी से ह्यूमन एलूबिन के 31 इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का पता उस वक्त लगा, जब स्टॉक को चेक किया जा रहा था। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अब फार्मेसी से सभी इंजेक्शनों की लिस्ट मांगी है, जिससे साफ हो सकेेगा कि चोरी किसने की है। बता दें कि बीते 15 फरवरी को भी इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया था, लेकिन उस केस में इंजेक्शन मिलने पर कोई शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायत में पीजीआई फार्मेसी के स्टॉफ मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बीते 16 फरवरी को फार्मेसी में ड्यूटी थी। स्टॉक चेकिंग के दौरान उनके यहां से 31 ह्यूमन एलूबिन के इंजेक्शन गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अब फार्मेसी और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed