फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People over 18 years will get Corona Vaccine free or not in Chandigarh, yet to be decided

कल से टीकाकरण: चंडीगढ़ में 18 साल से ज्यादा लोगों को वैक्सीन मुफ्त लगेगी या नहीं, अभी साफ नहीं

Fri, 30 Apr 2021 02:22 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Apr 2021 02:22 AM IST
सार

प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा का कहना है कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, चंडीगढ़ में उसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
People over 18 years will get Corona Vaccine free or not in Chandigarh, yet to be decided
कोरोना वैक्सीन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ में एक मई शुक्रवार से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। ये वैक्सीन मुफ्त में लगेगी या इसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। गुरुवार शाम तक केंद्र की तरफ से प्रशासन को कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा का कहना है कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, चंडीगढ़ में उसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के बारे में केंद्र को ही फैसला लेना है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए अभी तक वह केंद्र के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रशासन ने टीकाकरण की तैयारी कर ली है। सरकार की तरफ से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



केंद्र सरकार ने राज्यों को छूट दे दी है कि अब वह सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनी से वैक्सीन खरीद सकते हैं। इसके बाद कई पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों ने मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने प्रशासक को लिखा पत्र- फ्री में लगे वैक्सीन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर मांग की है कि चंडीगढ़ में भी पंजाब और हरियाणा की तरह वैक्सीन मुफ्त लगनी चाहिए। सूद ने कहा कि बुधवार को नगर निगम में यह एजेंडा पास हुआ है कि कोविड सेस से एकत्रित हुई 27 करोड़ की राशि को भी प्रशासन इस्तेमाल करे। 

इस राशि का प्रयोग निशुल्क टीकाकरण के लिए किया जा सकता है। निशुल्क टीका लगाने का यदि निर्णय लिया जाता है तो इससे चंडीगढ़ के 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को काफी राहत प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अगर वालंटियर्स चाहिए तो चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed