फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaccination of Policeman and Nigam employees started in Chandigarh

चंडीगढ़ में पुलिस-निगम कर्मियों का टीकाकरण शुरू, डीजीपी और नगर निगम कमिश्नर ने लगवाया टीका 

Wed, 03 Feb 2021 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of Policeman and Nigam employees started in Chandigarh
डीजीपी संजय बेनीवाल को लगा टीका। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार से फ्रंट लाइन पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हो गया। सेक्टर-26 पुलिस लाइन के अस्पताल में डीजीपी संजय बेनीवाल पहुंचे और महिला पुलिसकर्मी रजनी के टीका लगवाने के बाद उन्होंने टीका लगवाया। डीजीपी संजय बेनीवाल और नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने टीका लगवाकर सभी को टीकाकरण करवाने का संदेश दिया। पहले दिन 150 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगेगा।  

विज्ञापन


विज्ञापन


डीजीपी संजय बेनीवाल ने कहा कि उन्हें टीका लगवाने के बाद बेहद खुशी मिल रही है। सभी को टीका लगवाना चाहिए, ये बिल्कुल सुरक्षित है। सुबह करीब साढ़े 9 बजे डीजीपी ने सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन अस्पताल पहुंचकर कोरोना टीकाकरण का उद्घाटन किया। इसके बाद डीजीपी ने खुद टीका लगवाने से पहले किसी पुलिसकर्मी को टीका लगवाने को कहा। इसके बाद एएसआई रजनी बाला को बुलाया गया लेकिन डॉक्टरों के नाम पता पूछने पर उनकी आंखें नम हो गई। इसके बाद डीजीपी ने उन्हें दिलासा दिया और उन्हें टीका लगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि अभियान के अंतर्गत हेल्थ केयर वर्कर के साथ ही अब फ्रंटलाइन वर्करों का भी टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। नगर निगम के कर्मचारियों को जीएमएसएच 16 में और पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सेक्टर 26 स्थित पुलिस अस्पताल में टीका लगाया जा रहा है। निगम आयुक्त केके यादव के अलावा अतिरिक्त आयुक्त सतीश कुमार जैन, संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, चीफ इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह, एक्सईएन अजय गर्ग, एक्सईएन राजेन्द्र सिंह भी टीका लगवा चुके हैं। 

पुलिस अस्पताल में बनाया गया केंद्र
फ्रंटलाइन हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण के लिए सेक्टर 26 स्थित पुलिस अस्पताल में एक केंद्र बनाया गया है। वहां पुलिस विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। डॉ. कंग ने बताया कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों की सहूलियत को देखते हुए उनके ही अस्पताल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जबकि नगर निगम के कर्मचारियों को जीएमएसएच 16 में बनाए गए केंद्र में टीका लगाया जा रहा है। 


जीएमएसएच 16 में पहले से दो केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगता है। पीजीआई केवल अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों का ही टीकाकरण कर रहा है। डॉ. कंग ने बताया कि अब तक लगभग 15 हजार फ्रंट लाइन वर्कर का पंजीकरण किया जा चुका है। जिसमें 12 हजार पुलिस विभाग के और बाकी नगर निगम के हैं।

फ्रंटलाइन वर्करों का पंजीकरण अभी जारी है। जबकि हेल्थ केयर वर्कर अब पंजीकरण नहीं करवा सकते। डॉ. कंग ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण के बाद फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू किया जाना था। लेकिन पहले चरण के लाभार्थियों की रफ्तार धीमी होने के कारण उसमें फ्रंटलाइन वर्कर को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed