फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uttarkhandi progam

पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की...गढ़वाली गाने पर झूमी सिटीब्यूटीफुल

Sun, 05 Jan 2020 08:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarkhandi progam
चंडीगढ़। बबली तेरो मोबाइल वाह बै तेरी स्माइल.. उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा ने रविवार को जैसे कलाग्राम में यह गीत गाया ट्राइसिटी में रहने वाले उत्तराखंड के लोग झूम उठे। मौका था कलाग्राम में टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गढ़शिखर स्मारिका और कैलेंडर-2020 का विधिवत शुभारंभ का। कार्यक्रम में न सिर्फ ट्राइसिटी में रहने वाले गढ़-कुमाऊं के लोगों ने हिस्सा लिया, बल्कि उत्तराखंड से भी कई लोग आए हुए थे। एडिशनल सॉलीसीटर जनरल भारत सरकार सत्यपाल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद कंडारी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, धन सिंह नेगी ने शिरकत की। इनके अलावा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और केंद्रीय संगठन प्रभारी सुरेश भट्ट सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम का अमर उजाला मीडिया पार्टनर था।
विज्ञापन

इस दौरान लोग बेसब्री से गजेंद्र राणा का इंतजार कर रहे थे। अपने प्रिय सिंगर के स्टेज पर आते ही लोग जोश से लबरेज हो गए। उन्होंने सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से राणा का स्वागत किया। गजेंद्र राणा ने कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती और उत्तराखंड के देवी-देवताओं की आरती से किया। उन्होंने ऐसा समा बांधा कि लोग मन से उत्तराखंड की पावन धरती में पहुंच गए। इसके बाद शुरू हुआ उनके हिट गीतों का सिलसिला। ऑडियंस को कनेक्ट करते हुए उन्होंने कहा, भई मैं तब ही गाऊंगा जब आप नाचेंगे। फिर क्या था शोर मचा और गजेंद्र राणा ने तिलै धारू बोला लीला घस्यारी.., पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की.. गीत से ऐसा माहौल बनाया कि लोग डांस में मस्त हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के विकास में भी अपना योगदान दें लोग : कृषि मंत्री
अतिथियों ने चंडीगढ़ में आयोजित भव्य कार्यक्रम को देखकर हर्ष प्रकट किया और आयोजकों को शुभकानाएं दीं। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ सहित उत्तराखंड के लोग पूरे देश में रह रहे हैं। राज्य की संस्कृति और वहां के संस्कार को प्रचारित प्रसारित भी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह उत्तराखंड के विकास में भी अपना योगदान दें। इससे पूर्व परिषद के प्रधान बलबीर सिंह बागड़ी, महासचिव सूर्य मणि भट्ट और सांस्कृतिक सचिव उत्तम चंद डोटियाल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। कलाग्राम में सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता ढौंडियाल के गीतों ने किया मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने नंदा देवी और खेला पांसो...गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायिका पूनम सती ने नंदा देवी भगवती पर देवी प्रार्थना बधानी की नंदा भगवती...गाया। इसके अलावा और भी लोकगीतों को गाकर लोक गायकों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।

गढ़वाली लोक नृत्य पर जमकर थिरके लोग
कलाग्राम में उत्तराखंड के लोक गीतों के अतिरिक्त लोक नृत्यों भी बहार रही। कार्यक्रम में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, जीरकपुर, मौली जागरा, नयागांव, खरड़ और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने मंडाण, जागर और मसक बाजों पर पर जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed