{"_id":"57bee1084f1c1ba74bd4ef3b","slug":"uttar-pradesh-lady-rani-devi-becomes-billionaire-in-a-night-now-facing-income-tax-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 साल पहले एक रात में करोड़पति बनी थी ये महिला, हर्जाना अभी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 साल पहले एक रात में करोड़पति बनी थी ये महिला, हर्जाना अभी तक
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
यूपी की महिला रानी देवी एक रात में बनी करोड़पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले एक रात में करोड़पति बन गई थी छोटे से गांव में रहने वाली रानी देवी। नुकसान आज तक भुगत रही है। कहानी फिल्मी नहीं हिसार की रियल कहानी है। तीन साल पहले बैंक ने रानी के खाते में 10 करोड़ 20 लाख रुपये की एंट्री कर दी थी।
उस गलत इंट्री के कारण गांव सरसौद निवासी रानी देवी से पिछले तीन साल से आयकर विभाग 10 करोड़ 20 लाख रुपये का टैक्स मांग रहा है। गांव सरसौद के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह की पुत्रवधू रानी का गांव के ही पीएनबी में खाता है। रानी ने यह खाता 16 अप्रैल को खुलवाया था।

खाता खुलवाते समय जमा कराए थे 500 रुपये
यूपी की महिला रानी देवी एक रात में बनी करोड़पति
- फोटो : अमर उजाला
बैंक खाता खुलवाने के समय बैंक में 500 रुपये जमा कराए थे। बैंक की ओर से 27 अगस्त 2013 को रानी के बैंक खाता नंबर 0102061136 में 10 करोड़ 20 लाख 61 हजार 136 रुपये की गलत एंट्री कर दी गई। बैंक ने रिकॉर्ड में दिखाया कि यह पैसा कैश जमा कराया गया है।
कुछ समय बाद रानी के घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा। रानी को 10 करोड़ 20 लाख रुपये बिना पैन कार्ड जमा करने का कारण पूछते हुए आयकर अदा करने को कहा गया।
पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई पैसा जमा नहीं कराया है। उनके बैंक खाते से यह पैसा निकाला जाए। बैंक अधिकारियों ने जांच की तो पता लगा क्लर्क ने गलती से बैंक खाते नंबर को जमा कैश के कॉलम में लिख दिया।

अब आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
यूपी की महिला रानी देवी एक रात में बनी करोड़पति
- फोटो : अमर उजाला
ईश्वर सिंह ने बैंक से पत्र लिखकर आयकर विभाग को भेज दिया। इसके बाद एक बार फिर आयकर विभाग का नोटिस आया। बैंक की ओर से फिर जवाब दिया गया। कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने फिर से रानी को नोटिस भेजकर टैक्स मांगा है।
रानी के ससुर ईश्वर सिंह ने फिर से बैंक से लिखवाकर आयकर विभाग को भेजा है, जिसमें बैंक अधिकारियों ने लिखा कि रानी के खाते में एक हजार रुपये जमा किए गए थे। खाता नंबर को गलती से कैश वाले कॉलम में लिख दिया गया।