फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ut police start first time dop test process

पुलिस भर्ती के लिए पहली बार डोप टेस्ट, दो हजार को बुलाया लेकिन पहुंचे 863

Tue, 18 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ut police start first time dop test process
पहली बार प्रतिभागियों का डोप टेस्ट
यूटी पुलिस में पहली बार डोप टेस्ट से भर्ती हो रही है, खास बात है कि पहले ‌‌दिन 2 हजार युवाओं को बुलाया गया लेकिन सिर्फ 863 उम्मीदवार ही आ पाए। यूटी पुलिस में 520 कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को पुलिस लाइन में पहली बार आवेदकों के हुए डोप टेस्ट में दो अभ्यर्थी फेल हो गए। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन दो हजार आवेदकों को बुलाया गया था लेकिन महज 863 अभ्यर्थी ही पुलिस लाइन पहुंचे। टेस्ट में 375 ही पास हुए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन में सोमवार को डोप टेस्ट के दौरान एक आवेदक संक्रमित मिला। डॉक्टरों ने बताया कि इस आवेदक को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने को कहा। उधर अभ्यर्थी का कहना था कि बुखार होने की वजह से उसने मेडिसिन ली थी। 
विज्ञापन


पहले 2-2 हजार को कॉल, बाद में बढ़ेगी संख्या : एसपी 
एसपी रवि कुमार ने बताया कि मैनेजमेंट सेट किया जा चुका है। पहले तीन दिन की कॉल में 2-2 हजार आवेदकों को बुलाया गया है। इसके बाद 3-3 हजार आवेदकों को कॉल किया गया है। विभाग की ओर से सभी तैयारियां पुख्ता है और आवेदकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात से ही पहुंचने लगे आवेदक
जालंधर निवासी तरणप्रीत सिंह ने बताया कि वह सोमवार सुबह 5 बजे सेक्टर-26 पुलिस लाइन पहुंच गए थे। इस दौरान काफी संख्या में लोग पहले से पहुंचकर डटे हुए थे। उन्होंने बताया कि वह शारीरिक परीक्षण के दौरान सीना कम होने से छट गए। इसी तरह अमृतसर से आए जसपाल ने बताया कि चेस्ट चेकिंग में उनकी छंटनी हुई। दोनों ने बताया कि पहले डोप टेस्ट लिया गया। इसके बाद रनिंग फिर लांग जंप, हाई जंप हुआ।

सिंथेटिक ड्रग्स का इस्तेमाल किया

ut police start first time dop test process
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
गौरतलब हो कि इससे पहले मोहाली में हुए भर्ती प्रक्रिया के दौरान काफी संख्या में आवेदक डोप टेस्ट में बाहर हुए थे। बाद में पूरी एक्सपर्ट चेकिंग के दौरान सामने आया कि आवेदकों ने सिंथेटिक ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। 

520 पदों के लिए 2. 40 लाख आवेदन
यूटी पुलिस ने 520 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकाली थी। पहली बार पेपरलेस आवेदन में कुल 2लाख 40 हजार आवेदकों ने हिस्सा लिया था। पुलिस की प्राथमिक दस्तावेज चेकिंग में 16 हजार आवेदकों की छटनी हो गई। अब भर्ती में शामिल होने के लिए कुल 2 लाख 14 हजार आवेदकों की लिस्ट तैयार कर उन्हें बारी-बारी से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed