फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ut police guidelines for the peaceful celebration New Year's Eve

31 दिसंबर: यूटी पुलिस का आदेश, जब महिला हो टल्ली तो घर न जाए कल्ली!

Thu, 29 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ut police guidelines for the peaceful celebration New Year's Eve
नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न को शांतिपूर्ण मनाने के लिए दिए दिशा-निर्देश - फोटो : Demo Pic
नए साल के सेलिब्रेशन को शांतिपूर्ण करवाने के लिए यूटी पुलिस ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। पुलिस के सभी डीएसपी ने अपने-अपने एरिया में आने वाले रेस्त्रां, क्लब, बार डिस्कोथेक और होटल मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही उन्हें सीसीटीवी कैमरे जरूरी तौर पर लगाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को सेंट्रल, साउथ और ईस्ट डिवीजन के डीएसपी क्रमश: रामगोपाल, दीपक यादव और सतीश कुमार ने अपने-अपने कार्यालय में होटल, बार एंड रेस्त्रां, डिकोथेक, नाइट क्लब आदि के मालिकों के साथ बैठक की। सभी को उनके यहां आने वाले मेहमानों की लिस्ट और उनकी एंट्री दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी को अपने यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया। वहीं महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए अलग से इंतजाम करने होंगे।  
विज्ञापन


वहीं, नाइट क्लब और डिस्कोथेक में महिला और पुरुष बाउंसर तैनात करने होंगे। सभी बार, नाइट क्लब और डिस्कोथेक रात ढाई बजे बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रात एक बजे के बाद शराब सर्व नहीं की जाएगी। वहीं अगर किसी महिला या युवती को घर जाने में परेशानी हो रही हो तो क्लब की ओर से इसके इंतजाम करने होंगे। इसके अलावा क्लब के बाहर पार्किंग की व्यवस्था भी क्लब को खुद करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed