फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT cadre ends in recruitment of doctors, chandigarh news

डॉक्टरों की भर्ती में यूटी काडर खत्म, 26 सालों से नहीं हुई एक भी डाक्टर की नियुक्ति

Wed, 24 May 2017 09:24 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
UT cadre ends in recruitment of doctors, chandigarh news
- फोटो : Demo Pic
प्रशासन की लापरवाही की वजह से डॉक्टरों की नियुक्ति में यूटी काडर को खत्म कर दिया गया है। पिछले 26 वर्षों से यूटी काडर के एक भी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। खाली पड़े पदों को पंजाब व हरियाणा से डेपुटेशन पर आए डॅाक्टरों को ही तैनात किया जाता रहा है। पिछले वर्ष 63 डाक्टरों की रेगुलर पोस्ट मंजूर हुई थी। इन पोस्टों को पहले पंजाब व हरियाणा से भरने की कोशिश की गई। मगर डाक्टर नहीं मिले। विशेषज्ञ कहते हैं कि इन पोस्टों पर पहला हक चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ के डॉक्टरों को मौका देने के लिए प्रशासन को इन पदों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से भरना था।
विज्ञापन


  लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने यूपीएससी को फाइल आगे नहीं बढ़ाई। इन पदों को मंजूर हुए छह माह से ज्यादा का समय बीत चुके हैं।। यदि यूपीएससी के तहत पदों भरी जाती तो चंडीगढ़ मूल के डॉक्टरों को भी मौका मिलता। लगातार अनदेखी से यूटी काडर के डॉक्टरों में रोष है। उनका कहना है कि उनके प्रमोशन की एक सीमा है। एसएमओ के ऊपर उनके प्रमोशन नहीं हो सकते।
विज्ञापन


साल 1991 से नहीं हुई नियुक्तियां
आरोप हैं कि यूटी काडर की अनदेखी वर्ष 1991 से हो रही है। जो भी पोस्ट खाली होती थी, उसे पंजाब से भरा जाता या फिर हरियाणा से। एक भी बार चंडीगढ़ प्रशासन ने यूपीएससी को पत्र नहीं लिखा। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि चंडीगढ़ के हेल्थ सचिव पंजाब से होते हैं या फिर हरियाणा से। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती नियम न बना पाने का बहाना देते हैं

UT cadre ends in recruitment of doctors, chandigarh news
चिकित्सक - फोटो : Demo Pic
भर्ती नियम न बना पाने का बहाना देते हैं
यूपीएससी को पत्र नहीं लिखने के पीछे एक वजह नियुक्ति नियमों का न बन पाना है। चंडीगढ़ प्रशासन के अपने नियुक्ति नियम भी नहीं बने है। बनाए गए नियमों में हर बार कुछ न कुछ आपत्ति लगा दी जाती है। प्रशासन को मालूम है कि यदि यूपीएससी को लेटर भेजा तो वहां से नियुक्ति नियमों के बारे में पूछा जा सकता है।

अनुबंध पर भरे जाएंगे 63 पद
डॉक्टरों की 63 पोस्टों को अब कांट्रैक्ट से भरी जा रही है। आरोप हैं कि अनुबंध पर भर्ती में मनमानी की जाती है। बाद में इनको को पक्का कर दिया जाता है। बीते वर्ष भ्ी कांट्रैक्ट पर तैनात एएमओ कोर्ट के माध्यम से परमानेंट का स्टेटस ले आए थे। कोर्ट के फैसले के बाद अब कांट्रैक्ट पर भर्ती होने वालों के लिए एक आधार भी मिल गया है।

यूपीएससी के तहत पोस्टों को भरने में काफी समय लग जाता है। इसलिए उन्हें कांट्रैक्ट से भरा जा रहा है। डाक्टरों की पहले से ही कमी है। हम चाहते हैं कि भर्ती जल्द से जल्द हो। कुछ नाम भी आए हैं। उन पर विचार किया जा रहा है।
अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed