फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administrator VP Singh Badnore Meeting with All Officers inclusing IAS Manoj Parida

यूटी प्रशासक बदनौर ने अफसरों से पूछा- क्राइम रोकने को क्या कर रही पुलिस, जाम कब खत्म होगा

Sat, 29 Dec 2018 11:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
UT Administrator VP Singh Badnore Meeting with All Officers inclusing IAS Manoj Parida
यूटी प्रशासक बदनौर
सलाहकार मनोज परिदा के कार्यभार संभालने के बाद यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सचिवालय में सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रशासक ने शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। लगातार बढ़ रहे अपराधों को पर प्रशासक ने चिंता जताई और अधिकारियों से पूछा कि आखिर क्राइम रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने यूटी पुलिस को आदेश दिया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए। मीटिंग में हाउस अलॉटमेंट संबंधी जानकारी भी प्रशासक ने ली।
विज्ञापन


प्रशासक ने डीजीपी संजय बेनीवाल और एसएसपी नीलांबरी जगदले से शहर में आम आदमी की सुरक्षा के उपायों और इस बाबत बनाए गए पुलिस के प्लान के बारे में पूछा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उसमें पुलिस पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ाने से लेकर उन जगहों पर खास नजर रखने की हिदायतें हैं, जहां बीते कुछ समय में ज्यादा अपराध हुए हैं। प्रशासक ने शहर में क्राइम रोकने के लिए ट्राइसिटी के पुलिस अधिकारियों के साथ भी तालमेल रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


आखिर जाम से कब मिलेगी निजात
बैठक में प्रशासक ने ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी पुलिस अधिकारियों को गौर करने को कहा। खासतौर से सुबह और शाम के समय जब सड़कों पर अधिकांश ट्रैफिक होता है। पुलिस अधिकारी तो लंच से पहले ही मीटिंग कर लौट गए। बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा सहित डीजीपी संजय बेनीवाल, एसएसपी नीलांबरी जगदले, ट्रांसपोर्ट सेक्रेट्री अजय कुमार सिंगला, नगर निगम के  कमिश्नर केके यादव, स्पेशल आफिसर स्मार्ट सिटी संजय झा, सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

प्रशासक बदनौर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के संदर्भ में भी पूरी जानकारी ली। उन्होंने संजय झा से बाकायदा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अब तक हुए कामों की प्रेजेंटेशन ली। अब तक स्मार्ट सिटी को लेकर जो काम आगे बढ़ा उसके चरण दर चरण हुए काम को बताया। स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, इस वजह से इसमें और तेजी लाने को कहा गया। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस योजना का हवाला देकर शहर में भाजपा की स्थिति को भुनाया जा सकता है इसलिए विभिन्न कामों को और गति देने की बात कही गई।
 
ग्रिड प्रणाली को बसों की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर
ट्रांसपोर्ट को लेकर भी प्रशासक गंभीर दिखे। उन्होंने न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बल्कि आम आदमी को राहत देने के लिए सुविधाओं का विस्तार से कार्य प्लान देखा। इस प्लान में ग्रिड प्रणाली के तहत बसों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। अधिकारियों ने कहा कि वह रूट चिह्नित कर रहे हैं कि फिलहाल कहां कम संख्या में बसें चल रही हैं। इन रूटों पर कैसे बसों की संख्या बढ़नी है, इस पर भी काम चल रहा है। इसी तरह सड़कों पर ट्रैफिक घटे इसको लेकर भी बताया गया कि ट्राइसिटी में मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, कालका, लालड़ू, खरड़, कुराली इत्यादि की तरफ जाने वाली बसों की संख्या भी सीटीयू की ओर से बढ़ाई जा रही है।

व्यापारियों के मसले पर भी गंभीर दिखे प्रशासक
शहर में वेंडर और व्यापारियों के मसले पर भी प्रशासक ने प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि यह मामला गंभीर है। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाय। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed