फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration staff will get DA Next month

यूटी प्रशासन के कर्मचारियों के लिए खुश्ाख्ाबरी

Fri, 02 May 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 May 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
UT administration staff will get DA Next month

यूटी प्रशासन के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) अब अगले माह मिलेगा। डीए बढ़ाने से संबंधित फाइल प्रशासक शिवराज पाटिल को भेजी गई है।

विज्ञापन


अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है लेकिन चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा। ऐसे में जून के वेतन में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। साथ ही चार महीनों का एरियर भी मिलेगा।
विज्ञापन


1 जनवरी से एरियर मिलेगा :
कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2014 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलना है। केंद्र सरकार की ओर से फरवरी में 10 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की गई थी और महंगाई भत्ता 90 फीसदी से बढ़कर 100 फीसदी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के 18 हजार कर्मचारी तब से इसका इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से कर्मचारी संगठन प्रशासक के सलाहकार से मिलकर बढ़ा हुए डीए देने की मांग कर चुके हैं।


हरियाणा दे चुका है डीए :
ध्यान रहे कि मतदान संपन्न होने के बाद हरियाणा ने अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया था। लेकिन, चंडीगढ़ प्रशासन ने ऐसा नहीं किया।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दिया जाता है। आमतौर पर पंजाब की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद ही चंडीगढ़ प्रशासन ऐसा करता है।

लेकिन, पिछले साल पंजाब सरकार की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने में की गई देरी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने स्तर पर ही महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed