फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration, Form issued for Covid death compensation

कोविड मृत्यु मुआवजा के लिए प्रशासन ने जारी किया फॉर्म, देने होंगे कई दस्तावेज

Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
UT administration, Form issued for Covid death compensation
चंडीगढ़। कोरोना से जान गंवा चुके लोगों के परिजनों को यूटी प्रशासन 50 हजार रुपये की मदद देगा। इसके लिए आवेदन फार्म जारी कर दिया गया है, ताकि लोग आवेदन कर सकें। प्रशासन ने एक कमेटी बनाई है, जो आवेदनों को देखेगी और मुआवजा देने पर फैसला लेगी।
विज्ञापन

शहर में अब तक 820 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। इन सभी को 50 हजार रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। फॉर्म को यहां https://chandigarh.gov.in/sites/default/files/August21/dc21-cvd19frm.pdf से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन फार्म में कोरोना से मृत व्यक्ति के संबंध में आधार नंबर समेत अन्य जानकारियां देनी होंगी। मृतक के वारिस, उसके आधार नंबर व बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी देनी होगी। आवेदन फार्म के साथ जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उनमें मृतक का आईडी प्रूफ, आवेदक का आईडी प्रूफ, मृतक और आवेदक का रिलेशन आईडी कार्ड, कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट, मृत्यु के कारणों का मेडिकल सर्टिफिकेट, मृतक का डेथ सर्टिफिकेट व कैंसिल चेक देना होगा। फॉर्म को डीसी दफ्तर में जमा कराना होगा। मृतकों के वारिसों को सहायता देने के लिए शिकायत निवारण कमेटी भी बनाई गई है, जिसका चेयरमैन नगर निगम के संयुक्त सचिव को बनाया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की निदेशक, जीएमसीएच-32 के मेडिसिन विभाग के प्रमुख और पल्मोनरी विभाग के प्रमुख को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed