फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Used to drive a car during the day and steal bullets at night.

Chandigarh News: दिन में चलाता था गाड़ी, रात को चुराता था बुलेट

Sun, 18 Feb 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Used to drive a car during the day and steal bullets at night.
चंडीगढ़। अपराध शाखा ने बुलेट चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पांच बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी ने इनमें से तीन को सेक्टर-39 और दो को सेक्टर-11 थाना क्षेत्र से चुराए थे। आरोपी की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव चक महंतावाला निवासी संदीप कुमार उर्फ लवप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में संदीप कुमार ने बताया कि वह दिन में गाड़ी चलाता था। इसी दौरान वह रेकी कर देख लेता था कि घर के बाहर कहां-कहां बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी हैं। रात को मास्टर की से बाइक का लॉक खोलकर चुरा लेता था। इसके बाद उसे गांव लेकर चला जाता था। वहां पर बुलेट को वह औने-पौने दाम में बेच देता था। बता दें कि आरोपी पिछले साल भी वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इससे पहले उसका एक साथी भी बाइक चोरी में गिरफ्तार हो चुका है। उससे पुलिस ने तीन बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि एक युवक सारंगपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है। क्राइम ब्रांच के डीएसीपी उदयपाल सिंह के निर्देश पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इस दौरान वाल्मीकि मंदिर के पास से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने अदालत में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed