फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Use of India's coat of arms in advertisement, action recommended against Manish Tiwari

Chandigarh News: विज्ञापन में भारत के राजचिह्न का इस्तेमाल, मनीष तिवारी पर कार्रवाई की सिफारिश

Sat, 01 Jun 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Use of India's coat of arms in advertisement, action recommended against Manish Tiwari
चंडीगढ़। चंडीगढ़ मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह को पत्र लिखकर कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। तिवारी ने एक विज्ञापन में भारत के राजचिह्न का इस्तेमाल किया है। इस विज्ञापन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तिवारी के पक्ष में वोट देने की अपील की थी।वीरवार को कई अंग्रेजी और हिंदी अखबारों में छपे इस विज्ञापन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जनता से तिवारी के पक्ष में वोट की अपील कर रहे थे। विज्ञापन में ''''भारत के राजचिह्न'''' का इस्तेमाल किया गया था, जिसका इस्तेमाल नियमों के मुताबिक प्रतिबंधित है। इस विज्ञापन में राजचिह्न के अलावा दोनों नेताओं की तस्वीरें भी थीं। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान तिवारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संभाल चुके हैं। शुक्रवार को मामले की जांच करने के बाद मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति ने कहा कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed