फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   uri terror attack, baba ramdev advice to pm narendra modi about war with pakistan

पाकिस्तान से युद्ध को लेकर मोदी को बड़ी सलाह दे गए बाबा रामदेव

Sun, 25 Sep 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 25 Sep 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
uri terror attack, baba ramdev advice to pm narendra modi about war with pakistan
रामदेव - फोटो : getty
बॉर्डर से रोज-रोज हमारे जवानों के पार्थिव शरीर आ रहे हैं, यह न तो दमदार देश हिंदुस्तान को शोभा देता है और न ही ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि इस बार पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। अगर इस बार भी कुछ नहीं किया तो मामला गड़बड़ हो जाएगा।
विज्ञापन


बाबा रामदेव शुक्रवार को एनडीआरआई में डेयरी उद्योग में आने वाली चुनौतियां विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री से आह्वान किया कि पूरा देश आपके साथ है, इस बार पाकिस्तान के अंदर चल रहे आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जाए, आगे जो होगा उसे देख लिया जाएगा।
विज्ञापन

डेयरी प्रोडेक्ट्स को लांच करेगा पतंजलि

uri terror attack, baba ramdev advice to pm narendra modi about war with pakistan
बाबा रामदेव
एक सवाल के जवाब में बाबा ने कहा कि जल्द ही पतंजलि डेयरी प्रोडेक्ट्स को लेकर बड़े स्तर पर लांचिंग करेगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं। इसके लिए चार राज्यों में बड़े स्तर पर डेयरी स्थापित की जाएंगी।

इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और यूपी राज्य शामिल हैं। बाबा ने कहा कि इसके माध्यम से पांच हजार प्रोफेशनल लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा, पांच लाख लोगों को अप्रत्यक्ष लोगों को लाभ मिलेगा। इनके बाद दस और डेयरी खोली जाएंगी।

हरियाणा के लोग करते हैं मिलावट

uri terror attack, baba ramdev advice to pm narendra modi about war with pakistan
बाबा रामदेव ने उड़ाया कई कंपनियों का मजाक - फोटो : getty
हरियाणा में डेयरी नहीं खोलने को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि यहां के लोग दूध में मिलावट करते हैं, इसलिए यहां अभी डेयरी नहीं खोली जाएगी। इसके लिए पहले, लोगों को मिलावट के खिलाफ जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी चीजें स्वच्छ मिल सकें। उन्होंने मंच से केंद्र सरकार से यह भी आह्वान किया कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए कड़े प्रावधान करने चाहिए और कानून में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन

गायों पर करेंगे रिसर्च

uri terror attack, baba ramdev advice to pm narendra modi about war with pakistan
पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर - फोटो : फाइल फोटो
बाबा रामदेव ने कहा कि वे गायों के संवर्धन को लेकर करोड़ों रुपये की रिसर्च करेंगे। उनका प्रयास होगा कि जो गाय पांच किलोग्राम दूध दे रही है, उसे 50 किलोग्राम दूध तक ले जाया जाए। देसी नस्ल को ही डेवलप किया जाएगा, न कि क्रॅस ब्रीड। अंडा खाने वालों पर भी रामदेव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अंडा मुर्गी का मासिक धर्म है। यह गंदगी है, इसे नहीं खाना चाहिए।

 

जल्द बनेगा वैदिक एजुकेशन बोर्ड

uri terror attack, baba ramdev advice to pm narendra modi about war with pakistan
योगगुरु बाबा रामदेव रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने बताया कि वे जल्द ही वैदिक एजुकेशन बोर्ड बनवाने जा रहे हैं। इसके लिए देश के पीएम व मानव संस्थान मंत्री से बात हो चुकी है। इस पर काम चल रहा है। जल्द ही इसके लिए अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत विद्यार्थियों को वैदिक तरीके से शिक्षित किया जाएगा और अंग्रेजों की ओर से स्थापित चलाई जा रही शिक्षा प्रणाली को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed