फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Urban gas distribution policy will come in Haryana.

Chandigarh News: हरियाणा में आएगी शहरी गैस वितरण नीति

Thu, 21 Dec 2023 08:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Urban gas distribution policy will come in Haryana.
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी जानकारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार शहरी गैस वितरण नीति लाने की तैयारी में है। इसका मकसद एक निर्धारित समय सीमा के भीतर गैस (सीएनजी/पीएनजी) पाइपलाइनों की स्थापना के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाना है। यह नीति विशेष रूप से गैस (सीएनजी/पीएनजी) पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक मंजूरी देने पर केंद्रित है। यह जानकारी वीरवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि घरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक सुविधाओं और परिवहन क्षेत्र में गैस की मांग और उपयोग का विस्तार करने के लिए शहरी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार रणनीतिक रूप से व्यापक सीजीडी बुनियादी ढांचे के कार्यान्वयन की योजना बना रही है, जो हरियाणा को गैस आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने में मदद करेगी और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नीति मुख्य रूप से पाइपलाइन स्थापना के लिए प्राधिकरण देने पर केंद्रित होगी। अधिकृत इकाई हर स्तर पर सार्वजनिक सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी, जिसमें स्थापना, रखरखाव और शहरी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क से संबंधित कोई भी गतिविधि शामिल होगी। अधिकृत इकाई के लिए पूरी प्रक्रिया के दौरान व्यापक सुरक्षा उपाय लागू करना अनिवार्य होगा। अनुमतियां देने के लिए एक सुव्यवस्थित 45 दिवसीय समयसीमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed