{"_id":"5f29a0d16a6e321a4f58683c","slug":"upsc-civil-services-result-mandeep-punia-achieved-682th-rank-in-upsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: बाढ़डा के किसान के बेटे मंदीप पूनिया को मिली सफलता, हासिल की 682वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result: बाढ़डा के किसान के बेटे मंदीप पूनिया को मिली सफलता, हासिल की 682वीं रैंक
Tue, 04 Aug 2020 11:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढ़डा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढ़डा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंदीप पूनिया अपने माता-पिता के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बाढ़डा कस्बे के गांव गोपालवास निवासी किसान के बेटे मंदीप पूनिया ने यूपीएससी परीक्षा में 682वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने मंदीप पूनिया को बधाई दी है। गांव गोपालवास निवासी किसान पालेराम के पुत्र मंदीप पूनिया ने बारहवीं कक्षा शिक्षा भारती स्कूल से ग्रहण की। गणित विषय में रुचि होने के कारण दिल्ली के हिंदू कॉलेज से स्नातक और बाद में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए।
मंदीप पिछले चार वर्षों से सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। दो बार हरियाणा प्रशासनिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन मेरिट सूची में स्थान नहीं बना सका था। उन्होंने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। मंदीप के चाचा पूर्व सरपंच नरेश ने बताया कि मंदीप बाल्यकाल से ही मेधावी छात्र रहा है।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ समय निकाल वह खेत में अपने माता-पिता के कामकाज में भी हाथ बंटवाता था। मंदीप के पिता किसान पालेराम अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि उसने खेती कर अपने बच्चों को पढ़ाया। उसका एक बेटा दिल्ली में पढ़ाई करता है। पालेराम का एक बेटा एयरफोर्स में है।
मंदीप पूनिया।
माता-पिता के सहयोग से पाई सफलता
मंदीप पूनिया का कहना है कि यूपीएससी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है। माता-पिता ने हर प्रकार से उसका सहयोग किया। उसने यूपीएससी की तैयारी के लिए गहन अध्ययन किया। गणित विषय में उसकी रूचि रही है। उसका कहना है कि लक्ष्य कोई भी हो उसे प्राप्त करने के लिए परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति जरूरी है। उनका कहना है कि युवा आजकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें लक्ष्य प्राप्ति तक पीछे नहीं हटना चाहिए।