फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UPSC Civil Services Result: Hisar's Aparajit Achieved 174th Rank In UPSC Exam

UPSC Result: 25 लाख का पैकेज छोड़ा, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पहले प्रयास में 174वीं रैंक

Wed, 05 Aug 2020 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Aug 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result: Hisar's Aparajit Achieved 174th Rank In UPSC Exam
अपराजित को मिठाई खिला खुशी मनाता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में हिसार के सेक्टर-14 निवासी अपराजित ने 174वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने पहले प्रयास में ही यह परीक्षा पास की है। अपराजित ने बताया कि वह हरियाणा कैडर में आना चाहते हैं। अपराजित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में सीबीएसई से दसवीं और 2014 में बारहवीं कक्षा पास की थी। 

विज्ञापन


बारहवीं में उनके 92 प्रतिशत अंक थे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। हालांकि यहां से पास आउट होने के बाद उन्हें एक कंपनी से 25 लाख रुपये का पैकेज का ऑफर आया था लेकिन उनका लक्ष्य यूपीएससी पास करना था तो उन्होंने उस पैकेज को छोड़ दिया।
विज्ञापन


घर पर रहकर की पढ़ाई, एक साल तक सोशल मीडिया से बनाई दूरी
अपराजित के मुताबिक उन्होंने परीक्षा के तैयारी के लिए एक साल घर पर रहकर ही तैयारी की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग ली। अपराजित ने बताया कि वह प्रतिदिन सात-आठ घंटे पढ़ते थे। अगर किसी दिन पांच घंटे पढ़ाई करते तो अगले दिन दो से तीन घंटे और पढ़ते थे। एक साल तक सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



                                                                      अपराजित

दिमाग को रिलेक्स करने के लिए वह फिल्म देखते थे या फिर घर वालों से बातचीत करते थे। फिलहाल जो युवा यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वे उन्हें सलाह देना चाहते हैं कि इस बात को भूल जाए कि यूपीएससी पास करने में चार से पांच साल लगते हैं। अगर आप पूरी गंभीरता से इसकी तैयारी करेंगे तो आप पहली बार में भी यह परीक्षा पास सकते हो।

एडवोकेट हैं अपराजित के पिता
अपराजित के पिता सुरेश लोहान सेशन कोर्ट में एडवोकेट हैं और मां कमला लोहान गृहिणी हैं। अपराजित की बड़ी बहन अपराजिता अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मास्टर इन सर्जन कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed