फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar over the death of mother and child in Johal Hospital in Jalandhar

विवादों में जौहल अस्पताल: बच्चेदानी निकालने से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का आरोप- बंदी बनाकर रखा

Thu, 25 Aug 2022 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 06:53 PM IST
सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर तक स्टाफ ने बंदी बनाकर रखा, अपशब्द कहे और 1 लाख 86 हजार रुपये का बिल देते हुए कहा कि पैसे जमा कर शव ले जाना। इसके बाद अस्पताल में जबरदस्त हंगामा हुआ तो पूरा इलाका छावनी बन गया।

विज्ञापन
Uproar over the death of mother and child in Johal Hospital in Jalandhar
जौहल अस्पताल के बाहर प्रर्दशन करते परिवारिक सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अकसर विवादों में रहने वाले जालंधर के रामामंडी स्थित जौहल अस्पताल में बुधवार देर रात फिर से हंगामा हो गया। जौहल अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती उर्मिला (31) निवासी कटारा मोहल्ला की मौत हो गई। ऐसी आशंका है कि बच्चेदानी को निकाले जाने के दौरान ज्यादा खून बहने से उर्मिला की मौत हुई है। साथ ही नवजात बच्ची की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल बीमार होने के बावजूद मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य अमित तनेजा, भाजपा आढ़ती सेल पंजाब के प्रधान मोनू पुरी भी समर्थकों समेत पहुंचे और इंसाफ के लिए परिवार के साथ सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। आखिरकार पुलिस ने डॉ. बीएस जौहल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका उर्मिला के पति उमेश ने बताया कि बुधवार देर रात उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ तो वह डॉक्टरों से बच्चा दिखाने की बात करते रहे लेकिन स्टाफ पैसा जमा करने पर ही इलाज करने की बात कहकर उन्हें वहां से भगा देता था। जब अस्पताल स्टाफ से पूछा तो आगे से जवाब मिला कि बच्चा मर गया है। बाद में बताया गया कि महिला की भी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश और परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर तक स्टाफ ने बंदी बनाकर रखा, अपशब्द कहे और 1 लाख 86 हजार रुपये का बिल देते हुए कहा कि पैसे जमा कर शव ले जाना। इसके बाद अस्पताल में जबरदस्त हंगामा हुआ तो पूरा इलाका छावनी बन गया और रामामंडी की पुलिस वहां पहुंच गई। मृतका उर्मिला के परिजनों के बयान पर जौहल अस्पताल के एमडी डॉ. बीएस जौहल पर एससी/एसटी एक्ट, धमकी देने, इलाज में लापरवाही बरतने और अपशब्द बोलने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। 

अस्पताल पहुंचे विधायक शीतल अंगुराल को पीड़ित पक्ष ने एक रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसमें कहा जा रहा है कि मरीज की हालत बहुत खराब थी। डिलीवरी के बाद खून बंद नहीं हो रहा था, जिसके बाद दूसरा ऑपरेशन करके बच्चेदानी को बाहर निकालना पड़ा। इस प्रोसेस के दौरान बच्चे की और महिला की भी मौत हो गई। 

परिजनों का आरोप था कि महिला के तीन ऑपरेशन कर बच्चेदानी को निकाल दिया गया लेकिन उनसे डॉक्टरों ने कोई सलाह मशविरा नहीं किया। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि अस्पताल के मालिक के ऐसे व्यवहार की जानकारी मिलने पर वह जौहल अस्पताल में आए हैं, उन्हें एक डॉक्टर से ऐसे बर्ताव की उम्मीद नहीं थी, जो कह रहा था कि पैसे न देने पर हमें संस्कार करना आता है, पैसे दो और शव ले जाओ।

रात को एक बजे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया संज्ञान
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अमित तनेजा ने पुलिस की कार्रवाई के बारे में रात को एक बजे फोन कर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला को उठाया। जालंधर की वारदात के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद आयोग ने मामले में कड़ा संज्ञान लिया और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया। पुलिस ने भी हरकत में आते ही तत्काल चिकित्सक पर मामला दर्ज कर लिया।

विवादों से जौहल अस्पताल का रहा नाता
जौहल अस्पताल का विवादों से नाता रहा है। आए दिन अस्पताल में कोई न कोई हंगामा होता रहता है। पिछले माह ही पूर्व सैनिकों ने अस्पताल प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगा पीएपी के पास हाईवे बंद कर धरना लगा दिया। बाद में पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
 

मुझ पर झूठा मामला दर्ज किया गया है, हमारी तरफ से कोई भी आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल नहीं किया गया है। साथ ही इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई है। डॉ. बलजीत सिंह जौहल, मालिक जौहल अस्पताल।


केस दर्ज होने के विरोध में आईएमए
जौहल अस्पताल के एमडी डॉ. बीएस जौहल पर केस दर्ज होते ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहित कई मेडिकल एसोसिएशन डॉ. जौहल के हक में उतर आईं और पुलिस कमिश्नर से मिलकर केस दर्ज करने की मांग की। आईएमए के राष्ट्रीय उप प्रधान डॉ. नवजोत दहिया ने कहा कि बिना जांच किए ऐसे ही डॉक्टरों पर पर्चे दर्ज होते रहेंगे तो डॉक्टर इलाज करना बंद कर देंगे। डॉ. जौहल पर दर्ज मामला रद्द नहीं किया तो शुक्रवार से पंजाब भर में आईएमए से जुड़े पदाधिकारी सेवाएं ठप कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed