फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar over planting separate pod vegetable market police went calm down

सब्जी मंडी में अलग फड़ी लगाने पर हुआ हंगामा, पुलिस ने जाकर कराया शांत

Fri, 14 Aug 2020 10:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar over planting separate pod vegetable market police went calm down
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित सब्जी मंडी में तय जगह से अलग फड़ी लगाने को लेकर एमसी कर्मचारी से कुछ लोग उलझ पड़े। इससे वहां पर हंगामा शुरू हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, नगर निगम एक्सईएन जंगशेर सिंह की ड्यूटी सेक्टर-17 स्थित सब्जी मंडी में लगी थी। इस दौरान तय जगह से अलग लगी फड़ियों को हटाने को लेकर शुक्रवार सुबह जंगशेर व फड़ी लगाने वाले लोगों से कहासुनी हो गई। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा होने लगी। हंगामे को बढ़ता देखकर मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। बता दें कि इससे पहले भी सेक्टर-17 स्थित सब्जी मंडी में महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया था। इसके बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed