फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar over financial crisis: BJP councilor arrived with the lock, said - Municipal Corporation should be closed

वित्तीय संकट पर हंगामा : ताला लेकर पहुंचे भाजपा पार्षद, बोले- नगर निगम को बंद कर देना चाहिए

Fri, 27 Sep 2024 09:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar over financial crisis: BJP councilor arrived with the lock, said - Municipal Corporation should be closed
चंडीगढ़। नगर निगम की खराब वित्तीय संकट का मुद्दा वीरवार को सदन की बैठक में खूब गूंजा। भाजपा पार्षदों ने मेयर पर कई सवाल उठाए। आप पार्षदों के साथ काफी बहसबाजी भी हुई। भाजपा के पार्षद ताला लेकर पहुंच गए। उन्होंने वेल में आकर कहा कि इसी ताले से निगम को बंद कर देना चाहिए क्योंकि लोगों के काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम काफी समय से वित्तीय संकट झेल रहा है। करीब 6 महीने से कोई भी विकास कार्यों का बड़ा टेंडर नहीं लगा है। सिर्फ इमरजेंसी नेचर के टेंडर लगाए जा रहे हैं। पार्षद लगातार शिकायत कर रहे हैं कि उनके वार्ड के काम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में वीरवार को बैठक की शुरुआत में ही भाजपा पार्षद और नेता प्रतिपक्ष कंवरजीत राणा ने कहा कि लोगों के काम बंद हैं। जिस पार्टी के मेयर हैं उस पार्टी के पार्षद ही काली पट्टी बांधकर बैठक में शामिल हो रहे हैं। वो अपनी पार्टी के मेयर पर ही सवाल उठा रहे हैं। राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षद भी कह चुके हैं कि भाजपा के मेयर के कार्यकाल में ज्यादा काम हुए। राणा ने आप पार्षद जसबीर लाडी की तरफ इशारा किया। लाडी ने हाथ भी उठाया।
विज्ञापन

इस बीच भाजपा पार्षद जसमनप्रीत सिंह ताला ले आए और सदन के वेल में आकर कहा कि नगर निगम को ताला लगा देना चाहिए। आप की प्रेमलता ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नगर निगम को पैसे नहीं दे रही है। इस वजह से ही लोगों के काम रुके हुए हैं। इस दौरान राणा ने मेयर से इस्तीफा भी मांगा जिसका प्रेमलता ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इस्तीफा पूर्व मेयर से मांगना चाहिए। उनके कार्यकाल के काम अब तक रुके हुए हैं। हंगामा करते हुए भाजपा के सभी पार्षद वेल में आ गए। उन्होंने ताला मेयर के डेस्क पर रखा और कहा कि इससे निगम को बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मेयर अनूप गुप्ता बोले-वित्तीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाएं विशेष बैठक
पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि यह सबको पता है कि नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। सभी पार्षदों को मिलकर इस पर चर्चा करनी चाहिए और समाधान निकालने की कोशिश की जानी चाहिए। वित्तीय संकट के मुद्दे पर एक विशेष सदन की बैठक बुलानी चाहिए। बैठक में विस्तार से चर्चा हो कि कैसे नगर निगम को वित्तीय संकट से बाहर निकाला जा सकता है। इस पर आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि निगम में फंड अर्जित हो सकते हैं। उस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्षदों के साथ की भी जरूरत हैं।

20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने का एजेंडा फिर पास
सदन की बैठक में वीरवार को फिर 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का एजेंडा लाया गया। मुफ्त पानी को लेकर एजेंडा कई बार पास हो चुका है, लेकिन मुफ्त पानी मिलने की उम्मीद फिलहाल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। टेबल एजेंडा में लिखा गया कि शहरवासियों को 1 नवंबर से 20 हजार लीटर मुक्ति पानी दिया जाए। यह लोगों के लिए दिवाली का गिफ्ट होगा। इसे पार्षदों ने पास कर दिया। भाजपा की तरफ से भी कोई आपत्ति नहीं जताई गई। बता दें कि प्रशासक वित्तीय बोझ का हवाला देकर इस प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं, लेकिन पार्षदों का कहना है कि जिस नोटिस का हवाला देकर प्रस्ताव को रद्द किया गया, वह सही प्रक्रिया के तहत नहीं था। सदन की आपत्ति के बाद प्रशासन की तरफ से दोबारा इस संबंध में कोई नोटिस भी नहीं आया है।


मेयर चुनाव की प्रक्रिया में सुधार के लिए बनेगी कमेटी
बैठक में पहली बार एक खास एजेंडा आया, जो एक कमेटी बनाने को लेकर था। यह कमेटी सदन की बैठक को चलाने में आने वाली दिक्कत और मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव प्रक्रिया में जो खामियां हैं, उसे दूर करने के लिए कमेटी सुझाव देगी। इस कमेटी में अधिकारी, पार्षद, लीगल एक्सपर्ट व अन्य शामिल होंगे। इन सुझावों के आधार पर चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (प्रोसीजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस) रेगुलेशन 1996 में संशोधन किया जाएगा।

ये एजेंडे हुए पास
- ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास की आंतरिक सड़कों पर पेवर ब्लॉक से पैदल पथ का निर्माण
- 1.75 करोड़ रुपये की लागत से खुड्डा अलीशेर में स्टेडियम को अपग्रेड करने का प्रस्ताव
- सेक्टर-20ए के कई पार्कों के आसपास पेवर ब्लॉक की रिपेयरिंग
- एयरफोर्स बाउंड्री वॉल से फैदां चो रामदरबार तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना
- इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 2 में पासपोर्ट ऑफिस के पास सीवर पाइपलाइन बिछाना
- सेक्टर-41ए और डी में सीवरेज सिस्टम को मजबूत करना
- सेक्टर-15, 16 और 24 में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत समेत अन्य
- पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर-1 में चार नई गाड़ियों की खरीद को मंजूरी
- सेक्टर-30बी में वर्तमान सीवरेज लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करके सीवरेज सिस्टम को मजबूत करना
- बंदरों को भगाने के लिए चार कर्मचारियों की नियुक्ति
- सेक्टर-38वेस्ट और रायपुरकलां में एनिमल बर्थ कंट्रोल को एक्सटेंशन
- टैक्सी स्टैंड के आवंटन के नियम व शर्तों को मंजूरी
- मनीमाजरा कार फीस की एडजस्टमेंट
- सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड की फीस को कम करना
- डिग्गियां कलां और कजौली के कर्मचारियों के वेतन में करीब आठ फीसदी की वृद्धि
- 75.81 लाख रुपये से सेक्टर-23सी की मार्केट के फ्रंट साइड अपग्रेडेशन
- लायंस सर्विस लिमिटेड को एडवांस पेमेंट जारी करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed