फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar in the House, Congress walkout on asking for parking report

पार्किंग रिपोर्ट मांगने पर सदन में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट

Sun, 26 Sep 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the House, Congress walkout on asking for parking report
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक शनिवार सुबह हंगामे के साथ शुरू हुई। कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने पार्किंग की रिपोर्ट मांगी, जिस पर मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि पहले एजेंडों पर चर्चा करें, फिर किसी और मुद्दे पर चर्चा होगी। कांग्रेसी अड़ गए तो मेयर ने कहा कि सावन के अंधे को सब हरा दिखता है। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने उन्हें मर्यादा में रहने की नसीहत देते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन

सदन में शनिवार को 10 एजेंडों पर चर्चा हुई। इस दौरान 10 लाख तक के कार्य के लिए मैटेरियल सीएंडडी वेस्ट प्लांट से लेने और उससे ऊपर के काम के लिए बाहर से लेने को कहा गया। विशेष परिस्थितियों में 10 लाख से कम के काम के लिए अनुमति दी जा सकेगी। मनीमाजरा के माड़ीवाला टाउन में सीएचबी के मकानों में सीवर को ठीक करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल ने कहा कि सभी जगह हाउसिंग बोर्ड के मकानों का यही हाल है, इसलिए वहां के चेयरमैन से बात करके इसका निराकरण करना चाहिए। वहीं, पेट्रोल पंप के स्टाफ को डीसी रेट पर ही वेतन देने का प्रस्ताव पास हुआ। सेक्टर-22 के धोबी घाट की मरम्मत करने, तीनों रोड डिवीजन की कुछ सड़कों के एस्टीमेट में बदलाव की भी अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

रोज गार्डन को लेकर बैठक न करने पर मांगी रिपोर्ट
बैठक में रोज फेस्टिवल को लेकर भी एजेंडा आया। भाजपा पार्षदों ने कहा कि एक साल पहले 25 लाख रुपये रोज गार्डन के विकास को लेकर स्वीकृत किए गए थे। साथ ही एक कमेटी बनाई गई थी, लेकिन आज तक बैठक नहीं हुई। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने एसई बागवानी विभाग केपी सिंह से लिखित में जवाब मांगा है। एसई ने बताया कि 3 लाख रुपये की दवा का छिड़काव और 22 लाख रुपये से नए गुलाब लाने थे, जो अभी नहीं खरीदे गए हैं। गुलाबों की बेहतर पौध के लिए यहां एक विशेषज्ञ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी होगा स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर
आयुक्त ने बताया कि 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक नगर निगम आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। इस बीच कई आयोजन होंगे। जनभागीदारी से 26 शौचालयों को साफ व दुरुस्त करेंगे। वहीं, कार्यक्रम के अंत में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले सफाईकर्मी स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। इस दौरान इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में पार्षदों का भ्रमण होगा। वहीं, प्लाजा में स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
निटर से अनुबंध खत्म, अपनी मोबाइल लैब को दुरुस्त करेगा निगम
नगर निगम सदन ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (निटर) के साथ 30 साल का अनुबंध एक साल में ही खत्म कर दिया है। नगर निगम अब निटर से सड़कों का डिजाइन नहीं बनवाएगा। हालांकि ठेकेदार को मैटेरियल के लिए सुझाव देगा, जिससे कुल अनुबंध का 0.35 प्रतिशत रुपया मिलता रहेगा। वहीं, सदन ने अपनी मोबाइल लैब को ठीक करने का प्रस्ताव उठाया, जिसे आयुक्त ने तत्काल अनुमति दे दी। अब सड़कों को चेक करने वाली मोबाइल वैन को तत्काल ठीक कराने का प्रस्ताव रखा गया। आयुक्त ने बताया कि वैन को ठीक करवाकर उसके लिए तकनीकी ज्ञान वाले कर्मचारी की नियुक्ति को लिए भी आदेश कर दिए हैं।

जनता को झूठ बोला गया, अब तक नहीं बनी सड़क
सदन में निटर से अनुबंध खत्म करने के बाद कुछ सड़कों की फिर से एस्टीमेट बनाने और टेंडर लगाने की बात कही गई, क्योंकि पहले बने एस्टीमेट में सीपीडब्ल्यूडी के मानकों का पालन नहीं हुआ। इस पर भाजपा पार्षद अरुण सूद ने कहा कि सेक्टर-38 वेस्ट की एक सड़क को कई माह पहले बनाने के लिए कहा गया था। अब जनता को हम क्या जवाब दें। इस पर अधिकारियों ने कहा कि इसमें समय नहीं लगेगा, जल्द इसका टेंडर लगाकर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed