फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP CM Yogi Adityanath election rally in chandigarh today all update news in Hindi

Yogi in Chandigarh: चंडीगढ़ में गरजे योगी, बोले- पंजाब में माफिया-अपराधी हावी, यूपी के अंदर सभी को उल्टा टांगा

Mon, 20 May 2024 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 01:23 PM IST
सार

चंडीगढ़ के मलोया में यूपी और बिहार के लोगों  की अधिक आबादी है। ऐसे में यूपी के सीएम की यहां रैली एक बड़ा राजनीतिक वर्ग साधने का प्रयास है।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath election rally in chandigarh today all update news in Hindi
मंच पर बैठे योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने मलोया में एक जनसभा को संबोधित किया और लोगों से भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में वोट डालने की अपील की। योगी ने अपने भाषण में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पंजाब में माफिया और अपराधी हावी होकर चलते हैं लेकिन यूपी में सभी को उल्टा टांग दिया है।

विज्ञापन


भीषण गर्मी में योगी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। पंडाल खचाखच भरा हुआ था। उन्होंने अपने भाषण में अयोध्या, राम मंदिर, राहुल गांधी, औरंगजेब, दुर्योधन, आम आदमी पार्टी, मनीष तिवारी तक का नाम लिया। योगी ने कहा कि तिवारी उड़नखटोला हैं। वो चुनाव लड़ते हैं और गायब हो जाते हैं। कहा कि पिछले 10 सालों में बहुत विकास हुआ है।
विज्ञापन


12 वर्ष पहले वह दिल्ली से सड़क के रास्ते चंडीगढ़ आए थे, करीब 10 घंटे लगे थे। इस बार सिर्फ 3-3.30 घंटे लगे। कहा कि देश के अंदर चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं लेकिन वह निश्चित होकर चंडीगढ़ में है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि पूरे देश की जनता एक सुर में कह रही है कि तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा सुनकर कांग्रेस को चक्कर आने लगता है क्योंकि कांग्रेस खुद 400 सीट पर चुनाव भी नहीं लड़ी है। देश की जनता ने कांग्रेस को इस लायक भी नहीं छोड़ा कि वह 400 सीट पर चुनाव लड़ सके। कहा कि जो राम का है, वही राष्ट्र का है। पूरा चुनाव अब इसके इर्द-गिर्द घूम चुका है। कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया था। वो कहते थे कि भारत के अंदर राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था।

कोरोना में कहां थे राहुल गांधीः योगी
योगी ने कहा कि जब भी देश पर संकट आता है तो सबसे पहले देश छोड़कर के भागने वालों में राहुल गांधी का नाम आता है। उन्होंने पूछा कि कोरोना के दौरान राहुल गांधी कहां थे। क्या वह कहीं पर भी सेवा करते नजर आए थे। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को कहा था कि सेवा ही संगठन है। उन्होंने सभी को एक मंत्र दिया था कि लोगों की जितनी हो सके, उतनी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री के नाते गांव-गांव जाते थे। एक करोड़ प्रवासी, जो उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार, बंगाल, असम, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश आदि की तरफ जा रहे थे, उन सभी की व्यवस्था की। मदद के लिए 14 हजार बसें लगाई और सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम किया लेकिन कांग्रेस उस समय गायब थी। योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ भाजपा टीम की भी सराहना की और उनकी तरफ से लगाए गए लंगर व अन्य सेवाओं पर सराहना की।

तेज पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान देता है सफाई
योगी ने आतंकवाद को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि पहले देश में आतंकी विस्फोट होते थे। निर्दोष लोग मारे जाते थे। कभी मुंबई, दिल्ली तो कभी काशी में संकट मोचन पर हमला, कभी भोपाल तो कभी बेंगलुरु में विस्पोट। वो सांसद के नाते मुद्दे को उठाते थे तो कांग्रेस की सरकार जवाब देती थी कि आतंकवाद तो बाहर से आता है। अब तो कहीं जोर से पटाखा भी फूट जाए तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है, क्योंकि उसे मालूम है कि ये नया भारत है। छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ना भी नहीं है।


लूट के लिए कांग्रेस-आप का हुआ गठबंधन
योगी ने कांग्रेस-आप के गठबंधन पर भी सवाल उठाए। कहा कि दोनों का गठबंधन लूटने के लिए हुआ है। कहा कि पंजाब में माफिया और अपराधी हावी हो कर चलते हैं लेकिन यूपी में सभी माफियाओं को उल्टा टांग दिया गया है। कोई उन्हें पूछने वाला नहीं बचा। कहा कि कांग्रेस ही माफियाओं के सहारे चलती है। कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, फिर समाज को बांटा, अब उनकी नजर जनता की प्रॉपर्टी पर पड़ गई है। योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आएगी तो सभी की संपत्ति का सर्वे करवाएगी और फिर उन्हें मुसलमानों को बांट दिया जाएगा। विरासत टैक्स लगाया जाएगा। जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। योगी ने कांग्रेस की तुलना औरंगजेब से की। कहा कि उनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है।







कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- रोजाना पांच-पांच लोगों से मिलो
योगी आदित्यनाथ ने मंच से सभा में मौजूद सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मतदान में अभी 10 दिन बाकी है। ऐसे में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को रोजाना पांच-पांच लोगों से मिलना है। 10 दिन में वह करीब 50 लोगों से मिलेंगे। उस कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी होगी कि मतदान वाले दिन उन 50 लोगों को मतदान केंद्र तक लेकर जाएं और भाजपा के पक्ष में वोट सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो भाजपा की जीत निश्चित है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अपने 10 दिन देने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed