{"_id":"67b3a02fc85ab6cddb0ec0ae","slug":"unknown-vehicle-hits-woman-walking-on-foot-chandigarh-news-c-16-pkl1091-636025-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
सेक्टर-29/30 डिवाइडिंग रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-30 निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-30 की रहने वाली महिला शनिवार को घर के पास पैदल जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन चालक ने महिला को टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन