फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unknown vehicle hit scooter driver, dies

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटर चालक की मौत

Mon, 06 Jul 2020 12:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hit scooter driver, dies
चंडीगढ़। साउथ एंड चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत हो गई। राहगीर ने खून से लथपथ युवक को बीच सड़क पर गिरा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-40 निवासी 30 वर्षीय अंकुश गुप्ता के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 304ए समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि साउथ एंड चौक के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक अंकुश आईटी पार्क स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह बीते शनिवार को सेक्टर-20 स्थित अपने दोस्त के घर गया था। रात को वह स्कूटर से सेक्टर-40 अपने घर लौटने लगा। इस दौरान जब साउथ एंड चौक के पास पहुंचा तो हादसा हो गया। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार वाहन टक्कर से हादसा हुआ है। सेक्टर-36 थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed